फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CMIE Report: Unemployment increased to 8.1 percent in April, 47 lakh people lost employment

CMIE Report: बेरोजगारी अप्रैल में बढ़कर 8.1 फीसदी, 47 लाख लोगों का छिना रोजगार; गांवों में पड़ी ज्यादा मार

Tue, 07 May 2024 07:55 AM IST
निर्मल कांत कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 May 2024 07:55 AM IST
सार

CMIE Report: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे में दावा किया गया है कि पिछले महीने 47 लाख लोगों का रोजगार छिन गया। इनमें सर्वाधिक करीब 90 फीसदी हिस्सेदारी गांवों में रहने वाले लोगों की रही।

विज्ञापन
CMIE Report: Unemployment increased to 8.1 percent in April, 47 lakh people lost employment
ग्रामीण बेरोजगारी (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर अप्रैल, 2024 में बढ़कर 8.1 फीसदी पर पहुंच गई। मार्च में यह 7.4 फीसदी रही थी। बेरोजगारी की सबसे ज्यादा मार ग्रामीण इलाकों पर पड़ी है। 

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे में दावा किया गया है कि पिछले महीने 47 लाख लोगों का रोजगार छिन गया। इनमें सर्वाधिक करीब 90 फीसदी हिस्सेदारी गांवों में रहने वाले लोगों की रही। गांवों में रोजगार छिनने की वजह से ग्रामीण श्रमबल का आकार 42.30 लाख घटकर अप्रैल में 28.88 करोड़ रह गया। पिछले पांच महीने में यह पहली बार है, जब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार कम होकर 29 करोड़ के स्तर के नीचे आ गया।   
विज्ञापन


आम चुनाव का आंशिक असर 
सीएमआईई के मुताबिक, लोकसभा चुनावों का भी रोजगार पर असर पड़ता है। 2019 में जब आम चुनाव हुए थे, तब भी श्रम बाजार के आंकड़ों में यह प्रवृत्ति और परिवर्तन देखा गया था। इस अप्रैल में भी रोजगार के मोर्चे पर नरमी दिख रही है, जिसकी आंशिक वजह लोकसभा चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 माह में बेरोजगारी औसतन 8.15%
सर्वे में कहा गया है कि देश में बेरोजगारी दर पिछले 12 महीनों में 7.3 फीसदी से 9.4 फीसदी के बीच रही है। इस तरह, इस अवधि में बेरोजगारी दर औसतन 8.15 फीसदी रही है। अप्रैल में 8.1 फीसदी की बेरोजगारी दर हाल के महीनों के स्तर से ज्यादा है। 2016 के बाद पिछले नौ वर्षों में सात साल के दौरान अप्रैल में हर बार बेरोजगारी बढ़ी है। 

श्रमबल का आकार घटकर 42.91 करोड़ 
देश में श्रमबल का आकार मार्च के 43.38 करोड़ से घटकर अप्रैल में 42.91 करोड़ रह गया। इसकी प्रमुख वजह ग्रामीण श्रमबल में गिरावट है। हालांकि, शहरी इलाकों में स्थितियां मार्च के अनुरूप रहीं। श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) घटकर 40.9 फीसदी और रोजगार मिलने की दर कम होकर 37.6 फीसदी रह गई।


2.44 करोड़ ग्रामीण तलाश रहे काम
सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण भारत में बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़कर 7.8 फीसदी पहुंच गई। मार्च में यह 7.1 फीसदी रही थी। वहीं, सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश कर रहे ग्रामीण बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 2.44 करोड़ पहुंच गई। शहरी बेरोजगारी दर भी मार्च के 8.1 फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी पहुंच गई। रोजगार मिलने की दर भी 36.4 फीसदी से मामूली कम होकर 36.2 फीसदी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed