फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: भारत का आदित्य एल-1 आज अपनी मंजिल पर पहुंचेगा; महादेव एप धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी

Sat, 06 Jan 2024 08:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 08:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 January 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चांद पर उतरने के बाद भारत एक और इतिहास रचने के बेहद करीब है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 शनिवार शाम चार बजे अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंचने के साथ अंतिम कक्षा में स्थापित हो जाएगा। वहीं राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल यात्री ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, इसके बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 January 2024 Updates On Amar Ujala
isro aditya l1 mission - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य को आज 'हेलो' बोलेगा आदित्य एल-1

चांद पर उतरने के बाद भारत एक और इतिहास रचने के बेहद करीब है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 शनिवार शाम चार बजे अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंचने के साथ अंतिम कक्षा में स्थापित हो जाएगा। यहां आदित्य 2 वर्ष तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था। पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 January 2024 Updates On Amar Ujala
पटरी से उतरा डिब्बा(सांकेतिक)
कोटा में जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल यात्री ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना शुक्रवार रात हुई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 January 2024 Updates On Amar Ujala
पहलगाम - फोटो : संवाद
मामूली सा चढ़ा पारा मगर नहीं मिली ठंड से राहत

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, इसके बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई है। देश में कई जगह कोल्ड डे के हालात रहे। घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा तो कई विलंब हुईं। ट्रेन संचालन भी प्रभावित हुआ और दिल्ली आने-जाने वाली 22 ट्रेनें देर से चलीं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कोल्ड डे तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 January 2024 Updates On Amar Ujala
महादेव बेटिंग एप - फोटो : AMAR UJALA
15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी

मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को चर्चित महादेव सट्टेबाजी एप धोखाधड़ी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीक्षित कोठारी (27) है। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया था और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed