फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haunted House: कराची के इस घर में आज भी सफेद कपड़ों में टहलती है एक महिला, बीते 10 सालों से है बंद

Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
house no 39 k the most haunted places in karachi pakistan Haunted House story
कराची का सबसे डरावना घर - फोटो : istock

Haunted House Of karachi: पाकिस्तान अपनी कई अजीबोगरीब बातों के लिए चर्चा में बना रहता है। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में वहा के लोग खुद भी नहीं जानते हैं। आज हम आपको पाकिस्तान के कराची के एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने की हिम्मत रखना हर किसी के बस की बात नहीं है। आज हम आपको कहानी सुनाने जा रहे हैं कराची के House No 39-K की। लोगों का कहना है कि यहां आज भी सफेद कपड़ों में एक महिला टहलती है जबकि ये घर पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है।



पाकिस्तान जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो, वर्षों पहले यहां सहकारी कर्मचारियों के लिए एक हाउसिंग सोसाइटी बनाई गई थी, जिसके लिए एक साथ कई मकान बनाए गए थे। कई लोग यहां रहने के लिए भी गए, लेकिन एक दिन अचानक House No 39-K में जो हुआ वह देखकर लोगों की हालत खराब हो गई।

house no 39 k the most haunted places in karachi pakistan Haunted House story
कराची का सबसे डरावना घर - फोटो : iStock

नजारा देख कांप उठे लोग
कहा जाता है कि एक दिन House No 39-K से अचानक जबरदस्त रोशनी आने लगी, जब आसपास के सभी मकानों में ये रोशनी गई तो लोग डर गए। आधी रात गए इस तरह की रोशनी देखना बेहद खौफनाक था। इस दौरान कुछ लोगों को सफेद पोशाक पहने एक गोरे रंग की औरत भी नजर आई, जिसे देखकर लोग कांप उठे।

house no 39 k the most haunted places in karachi pakistan Haunted House story
कराची का सबसे डरावना घर - फोटो : iStock

लोगों का मानना है कि यह महिला रोजाना रात को इसी तरह घर से बाहर निकल कर सड़क पर टहलती है। इससे भी अजीब बात ये है कि सुबह होती है लगभग 3 बजे वह गायब भी हो जाती है। दरअसल यह घर बीते 10 सालों से बंद पड़ा है, लेकिन हर रात को घर से एक सफेद रोशनी आती है और सफेद कपड़े पहने एक महिला गैलरी में घूमती नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
house no 39 k the most haunted places in karachi pakistan Haunted House story
कराची का सबसे डरावना घर - फोटो : Twitter/@couriernoel

बन चुका है मशहूर पर्यटक स्थल
यह कराची की एक ऐसी जगह है जहां लोग रात तो दूर दिन में भी जाने से कांपते थे। हालांकि कुछ सालों से यह एक मशहूर पर्यटक स्थल बन चुका है। कराची घूमने के लिए आने वाले लोग इस कालोनी में जरूर आते हैं और ब्लॉक 6 की सड़कों पर टहलते हैं। पर अंधेरा होने के बाद यहां कोई नहीं रुकता।

विज्ञापन
house no 39 k the most haunted places in karachi pakistan Haunted House story
कराची का सबसे डरावना घर - फोटो : iStock

क्या है पीछे की कहानी?
इस महिला और घर के पीछे कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। एक कहानी के मुताबिक, कई साल पहले इस घर में एक महिला को जबरदस्ती लाकर उसके साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक यहां एक महिला को मारा गया था। तब से वह यहां अपने कातिल की तलाश करती रहती है। लेकिन ये कितना सच है कोई नहीं जानता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed