फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Crime Branch SIT makes first arrest in Mahadev Book betting app case

Mahadev Betting App: 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी

Sat, 06 Jan 2024 02:21 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 06 Jan 2024 02:21 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया था और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

विज्ञापन
Mumbai Crime Branch SIT makes first arrest in Mahadev Book betting app case
महादेव एप - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को चर्चित महादेव सट्टेबाजी एप धोखाधड़ी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीक्षित कोठारी (27) है। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया था और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

विज्ञापन


एसआईटी के मुताबिक दीक्षित कोठारी धोखाधड़ी मामले का मुख्य आरोपी है। एसआईटी ने खुलासा किया है कि कोठारी के ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर महादेव एप से जुड़े वेबसाइट का डोमेन लिया गया था और वह पिछले दो वर्षों से रखरखाव शुल्क के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान कर रहा था। 
विज्ञापन


महदेव सट्टेबाजी एप मामले में एसआईटी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने कहना है कि भारत में सट्टेबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद आरोपियों ने कानूनी खामियों का फायदा उठाते हुए वेबसाइट को विदेशी डोमेन पर पंजीकृत किया और भारत में सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माटुंगा पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रमुख कंपनियों सहित 31 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर में नामजद अभिनेता साहिल खान को भी एसआईटी ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी।


महादेव एप का मालिक रवि उप्पल हिरासत में...
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मालिक रवि उप्पल को 14 दिसंबर, 2023 को दुबई में हिरासत में लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर दुबई की पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।  ईडी के अधिकारी 43 वर्षीय उप्पल भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। एप के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद किया गया है। उसके खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। ईडी चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed