प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बंगलूरू में 20 फीसदी एथनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च करेंगे। साथ ही सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। वहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए पांच जजों के नामों की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति का परवाना भी जारी हो गया है और अब सोमवार को शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही पिछले दो प्रयासों में मतदान पूरा करने में विफल रहने के बाद दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली नगर निगम सोमवार को बैठक के लिए तैयार है। एक बार फिर से उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: पीएम आज लॉन्च करेंगे ईंधन E20, सुप्रीम कोर्ट में आज 5 नए न्यायाधीश लेंगे शपथ
पीएम आज लॉन्च करेंगे ईंधन E20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बंगलूरू में 20 फीसदी एथनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च करेंगे। साथ ही सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट में आज 5 नए न्यायाधीश लेंगे शपथ
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए पांच जजों के नामों की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति का परवाना भी जारी हो गया है और अब सोमवार को शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मेयर चुनने की दो कोशिशें नाकाम, आज तीसरा प्रयास
पिछले दो प्रयासों में मतदान पूरा करने में विफल रहने के बाद दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली नगर निगम सोमवार को बैठक के लिए तैयार है। एक बार फिर से उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें माना जा रहा है कि महापौर, उप महापौर और 6 स्थाई समिति के सदस्यों का भी चुनाव होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से आठ लोगों की मौत
ऑस्ट्रिया में इस हफ्ते के अंत में हिमस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार विएना में स्कूल की छुट्टियों के दौरान स्की रिसॉर्ट भर गए है। रिपोर्ट के अनुसार, टायरॉल और वोरार्लबर्ग क्षेत्रों के अधिकारियों ने कहा है कि हवा और बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा अधिक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...