IND vs AUS: नागपुर में जमकर पसीना बहा रहे भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर नजर, देखें VIDEO
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हेड कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की देखरेख में भारतीय खिलाड़ियों ने विदर्भ स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।
कोच ने इस प्रैक्टिस सेशन को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि हमारे लिए पिछले कुछ दिन शानदार बीते हैं। हमने प्रैक्टिस के बड़े सेशन करवाए। यह हम कोचिंग स्टाफ के लिए भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि जितना क्रिकेट आजकल हम खेलते हैं, हमें इतने लंबे कैम्पा का मौका नहीं मिल पाता। न ही आपको समय मिल पाता कि आप खिलाड़ियों से निजी तौर पर बातचीत कर पाएं।
Preps in full swing 👌 👌 #TeamIndia hit the ground running for the #INDvAUS Test series opener in Nagpur 👍 👍 pic.twitter.com/LwJUGZ5hPp
— BCCI (@BCCI) February 5, 2023
भारतीय टेस्ट टीम को एकबार साथ देखना अच्छा अनुभव है। हमने पिछले कुछ समय में काफी व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला है और हमारे कुछ खिलाड़ी व्हाइट बॉल से रेड बॉल में शिफ्ट हो रहे। तो यह अच्छा लगा कि उन्होंने नेट्स में काफी समय बिताया।
कुछ शॉट्स ने तो मुझे भी हैरान कर दिया। नागपुर में पांच या छह दिन मिलना मेरे हिसाब से काफी उपयोगी रहा है। लड़के शानदार दिख रहे हैं। उम्मीद कर रहा हूं कि अगले दो दिन में हम और कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे और फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
शमी और सिराज फुल फ्लो में गेंदबाजी करते दिखे। वहीं, जयदेव उनादकट ने भी काफी पसीना बहाया। पुजारा और कुलदीप भी नेट्स में काफी समय बिताया। कप्तान रोहित ने कुछ आक्रामक शॉट्स से तारीफें भी बटोरी। जडेजा ने पांच महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की है। पिछले साल अगस्त में एशिया कप में वह चोटिल हो गए थे। तब से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले। जडेजा ने टीम इंडिया में वापसी की कहानी भी बताई है।
Excitement of comeback 👌
— BCCI (@BCCI) February 5, 2023
Story behind recovery 👍
Happiness to wear #TeamIndia jersey once again 😊
All-rounder @imjadeja shares it all as India gear up for the 1⃣st #INDvAUS Test 👏 👏 - By @RajalArora
FULL INTERVIEW 🎥 🔽https://t.co/wLDodmTGQK pic.twitter.com/F2XtdSMpTv