{"_id":"63e0226eb2d1c3253f41fda7","slug":"eight-people-killed-in-avalanches-in-austria-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Austria: ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से आठ लोगों की मौत, हवा और बर्फबारी के कारण तेजी से बढ़ा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Austria: ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से आठ लोगों की मौत, हवा और बर्फबारी के कारण तेजी से बढ़ा खतरा
Mon, 06 Feb 2023 03:11 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, विएना
एएनआई, विएना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:11 AM IST
सार
हिमस्खलन के एक दिन बाद भारी हिमपात के कारण सात स्कीयर मारे गए, जिसके बाद असामान्य रूप से खतरनाक स्थिति बन गई।
विज्ञापन
हिमस्खलन में आठ लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रिया में इस हफ्ते के अंत में हिमस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार विएना में स्कूल की छुट्टियों के दौरान स्की रिसॉर्ट भर गए है। रिपोर्ट के अनुसार, टायरॉल और वोरार्लबर्ग क्षेत्रों के अधिकारियों ने कहा है कि हवा और बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
सात हेलीकॉप्टर और हिमस्खलन कुत्ते के साथ शुरू किया था बचाव कार्य
हिमस्खलन के एक दिन बाद भारी हिमपात के कारण सात स्कीयर मारे गए, जिसके बाद असामान्य रूप से खतरनाक स्थिति बन गई। लोगों को खोजने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया था जिसमें कम से कम 200 लोग, सात हेलीकॉप्टर और हिमस्खलन कुत्ते शामिल थे। बचाव कार्य के दौरान चार घायल मिले। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य छह बाद में पाए गए, जब वे अपने दम पर पहाड़ के नीचे घाटी में जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
हिमस्खलन में मारा गया व्यक्ति 58 साल का स्थानीय नागरिक था
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टायरॉल राज्य के शमिरन नगरपालिका में शनिवार को हुए हिमस्खलन में मारा गया व्यक्ति 58 साल का स्थानीय नागरिक था। पुलिस ने कहा कि उसी प्रांत में एक 42 वर्षीय ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही और स्की-गाइड और चार स्वीडिश स्कीयर मारे गए थे, जब स्विट्जरलैंड के साथ सीमा पर स्पिस शहर के पास एक हिमस्खलन आया था, तो वहीं, 43 साल के स्वीडन के रहने वाले व्यक्ति को बचा लिया गया।
विज्ञापन