पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर आतंकवादियों ने वायुसेना के काफिले पर हमला किया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलला के दर्शन के बाद रामनगरी में रोडशो करेंगे। उधर, शहरों में तेज गर्मी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। पहाड़ों में भी तापमान 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पुंछ में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला, आज रामनगरी में पीएम; SIT की गिरफ्त में एचडी रेवन्ना
Terrorist Attack: आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, एक जवान शहीद
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर
आज दो घंटे रामनगरी में रहेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
गर्मी से नहीं मिल रही राहत: पहाड़ों पर भी 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से मैदान से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैं। पहाड़ों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि मैदानी इलाकों में तो यह 45 डिग्री को भी पार कर गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन उससे गर्मी से बहुत राहत नहीं मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
विदेश मंत्री बोले-निज्जर की हत्या कनाडा की आंतरिक राजनीति का मामला
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है वह उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है। इस हत्याकांड का भारत से कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर