फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nijjar's murder is a matter of Canada's internal politics says S Jaishankar

MEA: 'भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी', निज्जर हत्याकांड में जयशंकर की कनाडा के पीएम ट्रूडो को खरी-खरी

Sun, 05 May 2024 06:29 AM IST
निर्मल कांत ­एजेंसी, भुवनेश्वर।
­एजेंसी, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 May 2024 06:29 AM IST
सार

S Jaishankar: जयशंकर ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों का एक वर्ग कनाडा के लोकतंत्र का इस्तेमाल कर वहां एक लॉबी बना रहा है। वह एक वोट बैंक बन गया है। कनाडा में सत्तारूढ़ पार्टी के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
Nijjar's murder is a matter of Canada's internal politics says S Jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है वह उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है। इस हत्याकांड का भारत से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


जयशंकर ने जस्टिन ट्रुडो द्वारा भारत की आलोचना पर पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, खालिस्तान समर्थकों का एक वर्ग कनाडा के लोकतंत्र का इस्तेमाल कर वहां एक लॉबी बना रहा है। वह एक वोट बैंक बन गया है। कनाडा में सत्तारूढ़ पार्टी के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, हमने उन्हें कई बार समझाया है कि वे ऐसे लोगों को वीजा, वैधता या राजनीतिक स्थान न दें जो भारत-कनाडा रिश्ते के लिए भी समस्या पैदा कर रहे हैं। लेकिन कनाडा ने कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


कनाडा ने निज्जर के कथित हत्यारों की तस्वीरें जारी कीं
कनाडा पुलिस ने खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के कथित तीनों हत्यारों की पहचान उजागर करते हुए उनकी तस्वीरें जारी की हैं। इनकी पहचान करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह (28) के रूप में हुई है। ये तीनों भारतीय नागरिक हैं और कनाडा के एडमंटन में रहते हैं। इनके खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट पर नक्शाः नेपाल का फैसला एकतरफा
नेपाल में 100 रुपये के नोट पर भारतीय क्षेत्रों के साथ नया नक्शा छापने के फैसले पर जयशंकर ने कहा, काठमांडो का यह फैसला एकतरफा है। दोनों देशों में सीमा पर वार्ता जारी है। हमने नक्शा संबंधी रिपोर्ट देखी है। नेपाल यथास्थिति को नहीं बदल सकता है।


ओडिशा में उर्जावान और प्रतिबद्ध सरकार की जरूरत
जयशंकर ने कहा कि ओडिशा को ऐसी उर्जावान और प्रतिबद्ध सरकार की जरूरत है जो केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के साथ एक साझेदार की तरह काम करे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राकृतिक और मानव संसाधनों से समृद्ध राज्य विकास में पिछड़ रहा है। विदेश मंत्री ने कहा, ओडिशा के पास जितने संसाधन हैं, उतना विकास नहीं किया है। राज्य में विनिर्माण का ज्यादा विकास नहीं हुआ है। इसलिए इसे उर्जावान और प्रतिबद्ध सरकार की जरूरत है जो केंद्र में मोदी सरकार की सहयोगी के रूप में काम कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed