मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) आज देशभर में आयोजित की जा रही है। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। वहीं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अचानक हलचल बढ़ गई है। चीन की किसी भी हिमाकत को रोकने के लिए गलवां घाटी में तैनात जवान घोड़ों और खच्चरों से सीमाई इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। साथ ही आज नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: नीट-पीजी परीक्षा आज, पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अचानक बढ़ी हलचल, पढ़ें अहम खबरें
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) आज देशभर में आयोजित की जा रही है। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
एलएसी पर अचानक बढ़ी हलचल
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अचानक हलचल बढ़ गई है। चीन की किसी भी हिमाकत को रोकने के लिए गलवां घाटी में तैनात जवान घोड़ों और खच्चरों से सीमाई इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे नेफियू रियो और हिमंत सरमा
नगालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठनबंधन की दोबारा जीत के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में आज नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहुल का आरोप- सरकार से सवाल करने वालों पर हो रहे हैं हमले
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को लंदन में मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमला बोला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी या उनकी सरकार पर सवाल उठाता है, तो उस पर हमले किए जाते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...