फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neiphiu Rio swearing-in as Nagaland CM Again on March 7 Meghalaya Tripura Government Formation News updates

Nagaland: आज दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे नेफियू रियो और हिमंत सरमा, नई सरकार के गठन पर होगी चर्चा

Sun, 05 Mar 2023 05:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 05 Mar 2023 05:41 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि दोनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और राज्य में सरकार गठन के संबंध में बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री पद और अन्य पदों के लिए भाजपा आलाकमान से बात होगी। बता दें, शनिवार को एनडीपीपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेफियू रियो को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

विज्ञापन
Neiphiu Rio swearing-in as Nagaland CM Again on March 7 Meghalaya Tripura Government Formation News updates
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

नगालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठनबंधन की दोबारा जीत के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में आज नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और राज्य में सरकार गठन के संबंध में बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री पद और अन्य पदों के लिए भाजपा आलाकमान से बात होगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर के लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोबारा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मेघालय को छोड़कर एनडीए-बीजेपी ने दो राज्यों- त्रिपुरा और नगालैंड में दूसरी बार जीत हासिल की है। इससे यह पता चलता है कि हम लोकसभा में भी कम से कम 25-26 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पीएम मोदी के प्रयासों की वजह से हमें जीत मिली है। हमने पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में अपनी सफलता को दोहराया है।
विज्ञापन


सात मार्च को शपथ ग्रहण
वहीं, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह सात मार्च को 5वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। चार बार के मुख्यमंत्री रियो ने कोहिमा स्थित राजभवन में राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने ट्वीट किया, मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है, मैंने नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ला गणेशन को इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेफियू रियो को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। रियो की एनडीपीपी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में 25 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने 12 सीटें जीतीं।

तृणमूल कांग्रेस और यूडीपी नेताओं ने की मुलाकात
उधर, मेघालय में राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा और यूडीपी के अध्यक्ष मेतवाह लिंग्दोह ने मुलाकात की है। दोनों की बैठक को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक लोग चाहते हैं कि इस बार मुख्यमंत्री गारो से नहीं बल्कि खासी से हो।


मेघालय में नए समीकरण की सुगबुगाहट 
मेघालय में सरकार बनाने का दावा करने के अगले ही दिन शनिवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को बड़ा झटका लगा। कॉनराड ने शुक्रवार को ही 32 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा था, लेकिन शनिवार को हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के दोनों ही विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed