फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Headlines: टैरिफ पर बोले ट्रंप- धैर्य रखें; PM मोदी का श्रीलंका दौरा; तेलंगाना में 86 नक्सलियों का सरेंडर

Sat, 05 Apr 2025 08:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 April 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया। वहीं श्रीलंका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के कई अहम मायने है। देखा जाए तो यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच गहरे दोस्ताना रिश्तों और साझे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधनों को सामने लाता करता है। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। जहां उनका स्वागात गर्मजोशी के साथ हुआ। वहीं आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की उपस्थिति में दोनों देशों संबंध को और मजबूती देने के लिए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दूसरी ओर मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना भूमि विवाद को लेकर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पर हमले के बाद से दो जनजातीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही मणिपुर में फैले हिंसा पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब एक्शन में आती हुई नजर आ रही है। शनिवार को केंद्र ने मणिपुर में विवादित मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोनों समुदायों के बीच सुलह कराने पर भी जोर दिया गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

टैरिफ नीति पर ट्रंप बोले- मजबूती से डटे रहें लोग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 April 2025 Updates
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

श्रीलंका में PM मोदी को मिला 'मित्र विभूषण' सम्मान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 April 2025 Updates
श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान - फोटो : PTI/ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के कई अहम मायने है। देखा जाए तो यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच गहरे दोस्ताना रिश्तों और साझे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधनों को सामने लाता करता है। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। जहां उनका स्वागात गर्मजोशी के साथ हुआ। वहीं आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की उपस्थिति में दोनों देशों संबंध को और मजबूती देने के लिए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने हथियार डाले

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 April 2025 Updates
नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बारे में जानकारी देते तेलंगाना पुलिस के अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मैतेई और कुकी समुदायों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 April 2025 Updates
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई

मणिपुर में फैली अशांति ने पूरे देशभर की सियासत को गर्म कर रखा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तो हिंसा शुरू होने के साथ से ही अपने चरम पर है। इसी बीच इस हिंसा पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब एक्शन में आती हुई नजर आ रही है। शनिवार को केंद्र ने मणिपुर में विवादित मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोनों समुदायों के बीच सुलह कराने पर भी जोर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed