फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension escalates among tribal communities in Manipur after militants attack village chief

Manipur: उग्रवादियों ने भूमि विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पर हमला किया, दो जनजातीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ा

Sat, 05 Apr 2025 07:02 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों द्वारा ग्राम प्रधान पर हमला किए जाने के बाद से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का दावा है कि हमलावर कथित रूप से कुकी समुदाय से हैं। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Tension escalates among tribal communities in Manipur after militants attack village chief
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना भूमि विवाद को लेकर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान पर हमले के बाद से दो जनजातीय समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे हुई। दर्जनों हथियारबंद उग्रवादी कांगपोकपी जिले के कोंसाखुल गांव में घुस आए। उन्होंने ग्राम प्रधान ऐमसन अबोनमई सहित कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया। कोंसाखुल गांव नागा बहुल है। वहां के निवासियों ने दावा किया है कि उग्रवादी कथित रूप से कुकी समुदाय के थे। वह पड़ोसी हराओथेल गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में शांति की पहल, केंद्र सरकार ने मैतेई और कुकी समुदायों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमले में घायल सभी खतरे से बाहर 
अधिकारियों के अनुसार, हमले में घायल हुए ग्राम प्रधान अबोनमई को इंफाल के सरकारी रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, आठ अन्य घायल ग्रामीणों का खुरखुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। 

रोंगमेई नागा परिषद ने हमले की कड़ी निंदा की
इस बीच, रोंगमेई नागा परिषद ने ग्रामीणों पर हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही कुकी नेताओं से अपील की है कि वे भविष्य में ऐसी घटनाओं की अनुमति न दें। परिषद के उपाध्यक्ष अथुआन गंगमेई ने संवाददाताओं से कहा, 'ऐसे समय में जब राज्य पहले से ही कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष का सामना कर रहा है। ऐसे में ऐसी घटनाओं से पहाड़ियों में अशांति पैदा होने की संभावना है। हम कुकी उग्रवादियों द्वारा नागा गांव के प्रधान पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं।'


ये भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर के घाटी जिलों से 11 उग्रवादी किए गए गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद की भी बरामदगी

पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए
दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान पर हमले के बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने पहाड़ी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 

बता दें कि मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed