फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi received 'Mitra Vibhushan' award, understand why this award is special World News In Hindi

भारत-श्रीलंका के संबंधों का नया अध्याय: PM मोदी को मिला 'मित्र विभूषण' सम्मान, समझिए क्यों खास है ये पुरस्कार

Sat, 05 Apr 2025 01:35 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 01:35 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें गले में पहनने के लिए एक विशेष रजत पदक दिया गया। इस पदक पर नौ प्रकार के श्रीलंकाई रत्न जड़े हुए हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते है। आइए समझते है कि पीएम मोदी को दिया गया ये सम्मान इतना खास क्यों है....

विज्ञापन
PM Modi received 'Mitra Vibhushan' award, understand why this award is special World News In Hindi
श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा 'मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के कई अहम मायने है। देखा जाए तो यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच गहरे दोस्ताना रिश्तों और साझे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधनों को सामने लाता करता है। बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए श्रीलंका पहुंचे। जहां उनका स्वागात गर्मजोशी के साथ हुआ। वहीं आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की उपस्थिति में दोनों देशों संबंध को और मजबूती देने के लिए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए। 

विज्ञापन


क्या है मित्र विभूषण सम्मान के मायने, समझिए
आज वार्ता के बाच श्रीलंकाई राष्ट्रपति दियानायके ने पीएम मोदी को मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। अब बात इस सम्मान की करें तो  इस सम्मान के प्रतीक में कई महत्वपूर्ण हिस्सा शामिल है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाते हैं। सबसे पहले इस प्रतीक में धर्म चक्र का शामिल है, जो बौद्ध विरासत का प्रतीक है और यह दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार देने वाला अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया 'मित्र विभूषण सम्मान', प्रधानमंत्री बोले- ये करोड़ों भारतीयों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुन कलश की सजावट
इस सम्मान की सजावट अपने आप में मनमोहक है। धर्म चक्र के बाद पुन कलश (एक औपचारिक बर्तन) को चावल के ढेरों से सजाया गया था, जो समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। यह दिखाता है कि दोनों देशों की साझी यात्रा के दौरान समृद्धि और विकास की दिशा में एक नया कदम उठाया जाएगा।

नवरत्न के भी अहम मायने
पीएम मोदी को मिले मित्र विभूषण सम्मान में नवरत्न (नौ कीमती रत्न) भी शामिल थे, जो दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतीक हैं। यह नवरत्न शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाए गए थे, जो इस मित्रता को और अधिक गहरा और शाश्वत बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी-दिसानायके वार्ता: ऊर्जा, रक्षा और सहयोग के नए आयाम, त्रिंकोमाली बनेगा ऊर्जा का केंद्र

इसके साथ ही अंत में खास तौर पर इस सम्मान में 'सूर्य और चंद्रमा' का प्रतीक भी शामिल था, जो कि प्राचीन अतीत से लेकर अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाता है। यह प्रतीक भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत और निरंतर विकसित होते संबंधों की ओर संकेत करता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी को मिले 'मित्र विभूषण सम्मान' में शामिल सभी प्रतीको के अपने अलग-अलग और अहम मायने हैं। यह सम्मान दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मित्रता के रिश्तों की मजबूतीके रूप में दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed