{"_id":"67f136221a7a6f92d20897dd","slug":"us-tariff-donald-trump-says-hang-on-amid-trade-war-escalation-though-it-will-not-be-easy-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tariff: अमेरिका की जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी? 'ट्रंप का आह्वान- मजबूती से डटे रहें लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Tariff: अमेरिका की जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी? 'ट्रंप का आह्वान- मजबूती से डटे रहें लोग
Sat, 05 Apr 2025 07:24 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:24 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ को लेकर आक्रामक रूख अपनाया है। शुल्क वसूलने की इस नीति के कारण जनता को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि जनता को मजबूती से डटे रहना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी शुल्क को घबराहट का संकेत बताकर खारिज कर दिया।
टैरिफ के फैसलों का ट्रंप ने किया समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर चीन के खिलाफ अपने टैरिफ (आयात शुल्क) फैसलों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि चीन इस व्यापार युद्ध में ज्यादा परेशान हो रहा है।
यह भी पढ़ें - Congress on US Tariff: आनंद शर्मा बोले- ट्रंप प्रशासन का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, भारत के हित सर्वोपरि रखे सरकार
विज्ञापन
'थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन नतीजा ऐतिहासिक होगा'
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'चीन को अमेरिका से कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है। हम पहले बहुत कमजोर थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम नौकरियां और कारोबार वापस ला रहे हैं। अब तक 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश आया है। ये एक आर्थिक क्रांति है, और हम इसमें जीतेंगे।' उन्होंने आगे लिखा, 'थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन नतीजा ऐतिहासिक होगा। अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे!'
चीन ने अमेरिका पर लगाया जवाबी टैरिफ
ट्रंप की ये टिप्पणी उस समय आई है जब अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध और ज्यादा तेज हो गया है। अमेरिका ने हाल ही में चीनी सामान पर 34 फीसदी नया टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका से आने वाले सभी सामान पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला 10 अप्रैल से लागू होगा।
यह भी पढ़ें - US: 'अमेरिका म्यांमार की मदद के लिए तैयार, लेकिन....', विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमीर देशों से की ये अपील
चीन ने ट्रंप के फैसले की कड़ी आलोचना की
चीन की सरकार ने अमेरिका के कदम की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एकतरफा करार दिया है। चीन ने कहा कि अमेरिका का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन करता है और उनके देश के वैध अधिकारों को नुकसान पहुंचाता है। वहीं ट्रंप ने चीन की प्रतिक्रिया को कमजोरी बताया और कहा कि चीन उनके फैसले से घबरा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन