फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Polluted City: भारत के इन 10 शहरों में सांस लेना है भारी, इस शहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जहर बन गई है हवा

Fri, 03 Nov 2023 05:33 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 03 Nov 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Top 10 most polluted city in india 2023 list Delhi most polluted city in India
भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : istock

Top 10 Most Polluted Cities In India: बीते कुछ दिनों से राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के आसमान में धुंध छाई हुई है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, जुकाम, खांसी आदि की समस्या हो रही है। दरअसल कम तापमान और खेतों में चल रही आग ने हवा को धूल और धुएं से भर दिया है। ऐसे में आसमान अजीब सी धुंध देखने को मिल रही है, जो बेहद खतरनाक है।



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार सातवें दिन भी दिल्ली में कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ने 500 के पैमाने पर '400' यानी खतरे के निशान को पार कर लिया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली का AQI स्तर 346 है, जिसमें प्रमुख प्रदूषक PM2.5 और PM10 हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
 

Top 10 most polluted city in india 2023 list Delhi most polluted city in India
भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : Istock

वहीं भारत के अन्य शहरों के बारे में बात करें तो वहां भी हालांकि कुछ ज्यादा अच्छे नहीं हैं। देश में वायु प्रदूषण के सबसे खराब स्तर वाले शीर्ष 10 शहरों पर नजर डालने से पहले ये जान लेते हैं, कि 401-500 के बीच AQI स्तर को 'खतरनाक' माना जाता है, जबकि 301-400 के बीच का स्तर 'गंभीर' होता है, जबकि 201-300 के बीच का स्तर 'अस्वस्थ' माना जाता है।

Top 10 most polluted city in india 2023 list Delhi most polluted city in India
भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : amar ujala

दिल्ली लिस्ट में सबसे ऊपर
AQI.in वेबसाइट के अनुसार, पूरे भारत में AQI का स्तर 151 यानी खराब दर्ज किया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि भारत में वर्तमान PM 2.5 सांद्रता WHO द्वारा दी गई 24 घंटे की वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मूल्य की अनुशंसित सीमा से 6.3 गुना अधिक है। AQI.in वेबसाइट पर सुबह करीब 11.15 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नई दिल्ली 411 की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) संख्या के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 most polluted city in india 2023 list Delhi most polluted city in India
भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : Social Media
पहले पांच सबसे अधिक प्रदूषित शहर
वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद रहा, जिसका AQI स्तर 354 था। 344 AQI स्तर के साथ तीसरे स्थान पर गाजियाबाद रहा, वहीं 342 के साथ हिसार चौथे स्थान पर है। इसके अलावा गुड़गांव 311 AQI स्तर के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Top 10 most polluted city in india 2023 list Delhi most polluted city in India
भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : अमर उजाला

खराब गुणवत्ता की हवा वाले शहरों में नोएडा छठे स्थान पर रहा, जिसका AQI स्तर 301 था। इसके बाद रोहतक (AQI स्तर 292), सोनीपत (AQI स्तर 260), भिवानी (AQI स्तर 253),जबकि मेरठ का AQI स्तर 220 था। ऐसे में देखा जाए तो 10 विशेष रूप से प्रदूषित शहर, तीन उत्तर भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नई दिल्ली के भीतर हैं। हालांकि मुंबई ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वित्तीय राजधानी का AQI स्तर 150 दर्ज किया गया, जो खराब माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed