ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचेंगे। साथ ही देनदारियों में चूक से बचाने की ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर अवधि समाप्त होने से दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद संघीय सरकार पर अभूतपूर्व डिफॉल्टर होने का खतरा टाल गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: राष्ट्रपति बाइडन ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख, आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख
ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचेंगे। यह ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरान वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता बदलते विश्व परिदृश्य में रक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
टला अमेरिका का डिफॉल्टर होने का खतरा
देनदारियों में चूक से बचाने की ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर अवधि समाप्त होने से दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद संघीय सरकार पर अभूतपूर्व डिफॉल्टर होने का खतरा टाल गया। व्हाइट हाउस ने एक ईमेल के जरिए बयान में हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की। इसमें बाइडेन ने कांग्रेस के नेताओं को उनकी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री की राहुल गांधी को नसीहत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि देश से बाहर कदम रखने पर कभी-कभी राजनीति से बड़ी चीजें होती हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका के सांता क्लारा में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था और विभिन्न मोर्चों पर उनकी सरकार की नीतियों पर भी हमला किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...