फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lloyd Austin: US Defense Minister will come to India on a two-day tour, will meet Rajnath Singh

Lloyd Austin: आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री, राजनाथ के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Sun, 04 Jun 2023 06:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 04 Jun 2023 06:13 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज भारत पहुंच रहे हैं। यह ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा है। ऑस्टिन से राजनाथ सिंह की कई नई रक्षा सहयोग परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Lloyd Austin: US Defense Minister will come to India on a two-day tour, will meet Rajnath Singh
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचेंगे। यह ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरान वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता बदलते विश्व परिदृश्य में रक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह जून को जर्मनी की रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। 
विज्ञापन


ऑस्टिन ने हाल ही में जापान, सिंगापुर, फ्रांस और भारत की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिलने के लिए भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के साथ औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


जर्मनी की संघीय रक्षा मंत्री पिस्टोरियस सोमवार को इंडोनेशिया के भारत पहुंचेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के लावा पिस्टोरियस दिल्ली के इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेेंगे। वह रक्षा स्टार्ट -अप से जुड़ी कुछ कंपनियों के अफसरों के भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद पिस्टोरियस मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय और मझगांव डॉक शिपयार्ड का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद-प्रशांत में चीन के आक्रामक बर्ताव पर भी हो सकती है चर्चा
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से राजनाथ सिंह की कई नई रक्षा सहयोग परियोजनाओं पर चर्चा होगी। इन पर मोदी-बाइडन में दो सप्ताह बाद विस्तार से चर्चा होगी। सिंह-राजनाथ में होने वाली वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अलावा एलएसी पर आक्रामक चीनी बर्ताव व आतंकवाद के खतरे से निपटने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है। 


जनवरी 2021 में पदभार संभालने के बाद ऑस्टिन की यह दूसरी बार भारत यात्रा होगी। इसी के साथ ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed