संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र दो लिहाजों से खास है- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर धनशोधन मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच, मंगलवार को झारखंड के गायब बताए जा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए। इसके अलावा, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम लोगों के लिए खुल चुका है। रोजाना देशभर से लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज से बजट सत्र की शुरुआत, हेमंत सोरेन से रांची आवास पर पूछताछ करेगी ईडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का बजट सत्र आज से
संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र दो लिहाजों से खास है- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं, यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
रांची आवास पर सोरेन से ईडी करेगी पूछताछ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर धनशोधन मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच, मंगलवार को झारखंड के गायब बताए जा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए। सुबह उन्होंने झामुमो और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कयास है कि हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
ट्रेन-फ्लाइट से कैसे पहुंचे अयोध्या और रुके कहां
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम लोगों के लिए खुल चुका है। रोजाना देशभर से लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जहां पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है तो वहीं कई नई बस, ट्रेन और हवाई सेवा भी शुरू की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
बजट सत्र से पहले राज्यसभा के 11 सांसदों का निलंबन रद्द
बजट सत्र से पहले राज्यसभा के 11 सांसदों के बेमियादी निलंबन को वापस ले लिया गया है। हालांकि, सदन की विशेषाधिकार समिति ने विपक्ष के इन सदस्यों को विशेषाधिकार हनन और राज्यसभा की अवमानन का दोषी माना था। सभापति ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए निलंबन रद्द कर दिया, ताकि सभी सांसद नए संसद भवन में राष्ट्रपति के ऐतिहासिक विशेष संबोधन में शामिल हो सकें। लोकसभा स्पीकर ने भी तीन सदस्यों का बेमियादी निलंबन वापस ले लिया। ये भी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर