फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suspension of 11 RS MPs cancelled by Dhankhar and three members of LS reinstated Ahead Sansad budget session

Sansad: बजट सत्र से पहले राज्यसभा के 11 सांसदों का निलंबन रद्द, धनखड़ का फैसला, लोस के भी तीन सदस्य बहाल

Wed, 31 Jan 2024 02:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 Jan 2024 02:25 AM IST
सार

बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि राज्यसभा के 11 और लोकसभा के तीन सदस्यों ने अपने आचरण के लिए विशेषाधिकार समिति के सामने खेद जताया है।

विज्ञापन
suspension of 11 RS MPs cancelled by Dhankhar and three members of LS reinstated Ahead Sansad budget session
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजट सत्र से पहले राज्यसभा के 11 सांसदों के बेमियादी निलंबन को वापस ले लिया गया है। हालांकि, सदन की विशेषाधिकार समिति ने विपक्ष के इन सदस्यों को विशेषाधिकार हनन और राज्यसभा की अवमानन का दोषी माना था। सभापति ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए निलंबन रद्द कर दिया, ताकि सभी सांसद नए संसद भवन में राष्ट्रपति के ऐतिहासिक विशेष संबोधन में शामिल हो सकें। लोकसभा स्पीकर ने भी तीन सदस्यों का बेमियादी निलंबन वापस ले लिया। ये भी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। 

विज्ञापन

सांसदों ने जताया खेद
सूत्रों के मुताबिक, समिति ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपी रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि सदस्यों के निलंबन की अवधि को उनके आचरण के लिए पर्याप्त सजा माना जाए। इससे पहले, बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया था कि राज्यसभा के 11 और लोकसभा के तीन सदस्यों ने अपने आचरण के लिए विशेषाधिकार समिति के सामने खेद जताया है। इसके बाद समिति ने निलंबन वापस लेने की सिफारिश की है। सरकार ने सदस्यों के निलंबन वापसी के प्रस्ताव को राज्यसभा सभापति और लोकसभा स्पीकर को भेजे थे, जिसे उन्होंने मान लिया। गौरतलब है कि शीतसत्र में 146 सदस्यों का निलंबन हुआ था। इनमें लोकसभा के 101 व राज्यसभा के 45 सदस्य थे।

विज्ञापन

राज्यसभा से इन सांसदों का वापस हुआ निलंबन:-

  1. जेएम हिशाम
  2. डॉ. एल हनुमथैया
  3. नीरज डांगी
  4. राजमणि पटेल
  5. कुमार केतकर
  6. जीसी चंद्रशेखर
  7. बिनॉय विस्वास
  8. संदोश कुमार पी
  9. एम मोहम्मद अब्दुल्ला
  10. डॉ. जॉन बिटास
  11. एए रहीम

लोकसभा के इन सदस्यों को निलंबन रद्द हुआ:- 

  1. डॉ. जे जयकुमार
  2. अब्दुल खालिक
  3. विजय कुमार
क्या है मामला?
बता दें कि संसद के पिछले सत्र के दौरान कुल 146 विपक्षी सांसदों को सदन में तख्तियां लाने और बार-बार संसदीय कार्यवाही में बाधा डालने के लिए निलंबित कर दिया गया था। इनमें 100 लोकसभा और बाकी राज्यसभा से थे। इनमें से 14 के उल्लंघन को अधिक गंभीर माना गया था। लोकसभा और राज्यसभा ने मिलकर 132 सांसदों को 21 दिसंबर को समाप्त हुए शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था और इन 14 सांसदों का मामला संबंधित विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed