फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: धोनी की टीम पांचवीं बार बनी चैंपियन, आज से शुरू होगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

Tue, 30 May 2023 07:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 May 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30th May 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, भाजपा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। साथ ही अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृह मंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगहों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30th May 2023 Updates On Amar Ujala
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। - फोटो : अमर उजाला

धोनी की टीम पांचवीं बार बनी चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30th May 2023 Updates On Amar Ujala
गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

मोदी सरकार के नौ साल: आज से शुरू होगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। 2024 के चुनावों पर नजर रखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें जनता के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए थे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30th May 2023 Updates On Amar Ujala
मणिपुर में बैठक करते अमित शाह। - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात इंफाल में की समीक्षा बैठक, आज चुराचांदपुर में लेंगे हालात का जायजा
अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृह मंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगहों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इन दौरान वह सैन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक करेंगे। मणिपुर के लोगों को पूरी उम्मीद है कि गृह मंत्री की यात्रा के बाद राज्य में शांति लौट आएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30th May 2023 Updates On Amar Ujala
इमरान खान। - फोटो : Social Media

जिन्ना हाउस पर हमला मामले में इमरान खान की परेशानी बढ़ी, जेआईटी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया
लाहौर में नौ मई को जिन्ना हाउस पर हुए हमला मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की मुसीबत बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन्ना हाउस (कोर कमांडर आवास) और सैन्य टॉवर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज पूछताछ के लिए तलब किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed