फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Manipur Visit will go to Churachandpur tomorrow Latest News Update

Manipur: गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात इंफाल में की समीक्षा बैठक, आज चुराचांदपुर में लेंगे हालात का जायजा

Tue, 30 May 2023 06:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाल ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाल ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 30 May 2023 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Manipur Visit will go to Churachandpur tomorrow Latest News Update
Amit Shah In Manipur - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात हिंसाग्रस्त मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा अध्यक्ष ने स्वागत किया। इसके बाद शाह ने इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया। देर रात गृह मंत्री ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। वहीं, शाह के मणिपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनके स्वागत के बैनर लगे हैं। दोनों ही समुदायों की ओर से बैनर लगाकर गृह मंत्री का स्वागत किया है।

विज्ञापन


अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृहमंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगह का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इन दौरान वह सैन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक करेंगे। मणिपुर के लोगों को पूरी उम्मीद है कि गृहमंत्री की यात्रा के बाद राज्य में शांति लौट आएगी।
विज्ञापन


मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर रात करीब 9.15 बजे इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मणिपुर में तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद उनकी यह पहली दौरा है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री के साथ गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। गृहमंत्री एक जून तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे हालात का जायजा लेंगे। इसके साथ-साथ वे विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे और दोनों समुदायों के लोगों से मिलेंगे और शांति की राहत तलाशने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं-बच्चों को ढाल बना गांव तबाह करने की साजिश का खुलासा 
इधर, मणिपुर को अशांत बनाए रखने के लिए उग्रवादियों की साजिश का खुलासा हुआ है। सेना ने बताया कि उग्रवादी महिलाओं और बच्चों को ढाल बनाकर गांव तबाह करने की तैयारी में हैं। उपद्रवियों के चैट से इसका पता चला है। भारतीय सेना उग्रवादियों के चैट को डीकोड करने में सफल रही। इसमें सुरक्षा बलों को ड्यूटी से रोकने के लिए महिलाओं को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कही गई है। इसमें पार्टी बी को पार्टी ए बताती है कि उन्हें 27 मई तक यह काम पूरा करना होगा। लोगों को मानव ढाल बनाकर गांव को नष्ट करना है। चैट से यह भी पता चलता है कि उग्रवादियों के पास काफी हथियार हैं और उन्हें और अधिक हथियार की आपूर्ति की उम्मीद है।


सेना के खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, कई समूह राज्य के मौजूदा हालात का फायदा उठाने की कोशिश में हैं। अलग-अलग गुटों की ओर से दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके जरिये राज्य में भारतीय सेना के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने की साजिश है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्से से ऐसे प्रयासों की खबरें भी आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed