{"_id":"6af9ab1707c5a71b450c16d2","slug":"railways-will-connect-cities-of-ram-sita-making-604-km-journey-between-janakpur-ayodhya-easier-know-route-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: राम-सीता की नगरी को जोड़ेगी ट्रेन, जनकपुर से अयोध्या के बीच 604 किमी का सफर होगा आसान; क्या होगा रूट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे: राम-सीता की नगरी को जोड़ेगी ट्रेन, जनकपुर से अयोध्या के बीच 604 किमी का सफर होगा आसान; क्या होगा रूट?
Sun, 15 Nov 2026 06:22 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:22 PM IST
सार
भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने गुरुवार को नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी काठमांडू का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
विस्तार
भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किलोमीटर लंबी इस रेल सेवा से दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। इसे भारत-नेपाल संबंधों में विश्वास बहाली की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन जनकपुर धाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। रास्ते में जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम में ठहराव होगा। इससे रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच तीर्थयात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में व्यापार और स्थानीय कारोबार को भी फायदा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को सुरक्षा मिले': संजीव का कोर्ट से आग्रह; क्यों लागू नहीं हुआ 2014 का कानून?
विज्ञापन
यह फैसला नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली पहली आधिकारिक भारत यात्रा से पहले आया है। पिछले कुछ समय से सीमा विवाद और प्रोटोकॉल से जुड़े मतभेदों के कारण दोनों देशों के संबंधों में ठंडापन रहा है। हालांकि, हाल के दिनों में कूटनीतिक स्तर पर बातचीत तेज हुई है।
भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने गुरुवार को नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी काठमांडू का दौरा कर चुके हैं।
मार्च में हुए चुनावों में पारंपरिक राजनीतिक दलों को पीछे छोड़कर बालेंद्र शाह सत्ता में आए थे। उनके कार्यकाल के शुरुआती महीनों में लिपुलेख सीमा विवाद और प्रोटोकॉल संबंधी मतभेदों से रिश्तों में दूरी बढ़ी थी। हालांकि, अगस्त में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान भारत की ओर से दी गई त्वरित मानवीय सहायता के बाद दोनों देशों के बीच फिर से नजदीकी बढ़ाने की कोशिशें तेज हुई हैं।