प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह 5,950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 40 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को गुना पहुंचेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: गुजरात को पीएम मोदी देंगे 5950 करोड़ की सौगात, मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला आज
आज गुजरात को मिलेगी 5950 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह 5,950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे और बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर; नौ की मौत, 40 लोग घायल
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 40 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
'सत्ता का संग्राम' आज गुना में
मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को गुना पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
मनीष सिसोदिया की जमानत पर 'सुप्रीम' फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में केंद्रशासित प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज यानी 30 अक्तूबर को फैसला सुनाएगा। इससे पहले, 17 अक्तूबर को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भाटी की पीठ ने सीबीआई और ईडी की ओर से पेश उनके वकील अभिषेक सिंघवी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू को सुनने के बाद सिसोदिया की दो अलग-अलग जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा था। पढ़ें पूरी खबर