{"_id":"6567f769ea638b08b708832f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-30-november-2023-updates-on-amar-ujala-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: जम्मू-कश्मीर में आज अमर उजाला संवाद, तेलंगाना चुनाव के लिए मतदान, दुबई रवाना होंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: जम्मू-कश्मीर में आज अमर उजाला संवाद, तेलंगाना चुनाव के लिए मतदान, दुबई रवाना होंगे पीएम मोदी
Thu, 30 Nov 2023 08:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के विकास का रोड मैप वीरवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में तैयार होगा। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सिनेमा जगत की हस्तियां जुटेंगीं। वहीं तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इसके अलावा तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान होगा। इससे पहले चार अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान कराए जा चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला संवाद में आज मंथन
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर कैसे विकसित होगा, इसका रोड मैप वीरवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में तैयार होगा। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सिनेमा जगत की हस्तियां जुटेंगीं। मोटिवेशनल स्पीकर भी सफल जीवन की राह बताएंगे। नीति नियंता, विचारक और विशेषज्ञ अपने अपने क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की रूपरेखा रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव
- फोटो : ANI
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज
तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्यभर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर

एग्जिट पोल
- फोटो : अमर उजाला
मतदान खत्म होते ही 30 नवंबर की शाम को देखें सभी एग्जिट पोल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान होगा। इससे पहले चार अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान कराए जा चुके हैं। तेलंगाना में वोटिंग खत्म होते ही सबकी नजरें पांचों राज्यों के एक्जिट पोल पर रहेंगी। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि चुनाव आयोग ने 30 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आज दुबई रवाना होंगे पीएम मोदी
विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन कॉप-28 में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को दुबई रवाना होंगे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति व अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के आमंत्रण पर पीएम मोदी 30 नवंबर व एक दिसंबर को दुबई में रहेंगे। पीएम मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर