फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi leave for Dubai today will attend COP-28 conference

PM Modi Dubai Visit: आज दुबई रवाना होंगे पीएम मोदी, कॉप-28 सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Thu, 30 Nov 2023 05:34 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 05:34 AM IST
सार

सुधीर ने कहा कि सीओपी 28 शिखर सम्मेलन को भारत अहम मानता है। पीएम मोदी का यहां आना दिखाता है कि यह आयोजन कितना बड़ा है। सुधीर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पीएम मोदी के विजन के तहत भारत ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
PM Modi leave for Dubai today will attend COP-28 conference
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन कॉप-28 में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को दुबई रवाना होंगे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति व अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के आमंत्रण पर पीएम मोदी 30 नवंबर व एक दिसंबर को दुबई में रहेंगे। पीएम मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जो भी कहा वह करके दिखाया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि भारत ने जलवायु परिवर्तन पर जो कुछ भी कहा, वह करके दिखाया है। जलवायु शिखर सम्मेलन (सीओपी 28) में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की दुबई यात्रा से ठीक पहले उन्होंने कहा कि वैश्विक नेताओं सहित हर कोई इस मुद्दे पर पीएम मोदी का दृष्टिकोण जानने के लिए उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


सुधीर ने कहा कि सीओपी 28 शिखर सम्मेलन को भारत अहम मानता है। पीएम मोदी का यहां आना दिखाता है कि यह आयोजन कितना बड़ा है। सुधीर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पीएम मोदी के विजन के तहत भारत ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। भारत में दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा रहता है, जिसकी अपनी चुनौतियां हैं। लेकिन इसके बावजूद भारत ने अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पहल शुरू की है। इसके अलावा तमाम ऐसे कदम उठाए, जो भारत जलवायु परिवर्तन के मोर्चे पर अग्रदूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा देने की रिपोर्ट गलत
सीओपी के मेजबान यूएई ने बुधवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कयास लगाए जा रहे थे कि यूएई सीओपी के मंच का इस्तेमाल दुनिया में जीवाश्म ईंध के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले समझौतों के लिए कर रहा है। यूएई की तरफ से सीओपी का नेतृत्व कर रहे सुल्तान अल जाबेर ने कहा कि यूएई पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के किसी भी दूसरे देश के जितना ही चिंतित है।


यूएई ने कहा, जीवाश्म ईंधन पर समझौते के जोर डालने की खबरें बेबुनियाद हैं। असल में जाबेर यूएई  की तेल कंपनी एडनॉक के सीईओ हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे तेल उद्योग के हितों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed