Telangana Exit Poll: तेलंगाना में 70.60 प्रतिशत मतदान; एग्जिट पोल में कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ा
Telangana Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला कर चुके हैं। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब लोगों को एग्जिट पोल का इंतजार है।
लाइव अपडेट
तेलंगाना में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 70.60 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार देर रात बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं।
नलगोंडा में बीआरएस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह घायल
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में गुरुवार को मतदान के बाद सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के चंदमपेट मंडल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हुई। कांग्रेस और बीआरएस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कांग्रेस के पांच और बीआरएस का एक समर्थक शामिल है।
राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
जन की बात ने अनुमान लगाया है कि राज्य में कांग्रेस बीआरएस की सत्ता को चुनौती देगी। यहां कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। पढ़ें विस्तार से
तेलंगाना में अब तक 63.94 प्रतिशत मतदान
तेलंगाना में पांच बजे तक 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।तीन बजे तक 51 प्रतिशत मतदान
तेलंगाना में दोपहर तीन बजे तक 51.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। शुरुआत में धीमी शुरुआत के बाद राज्य में मतदान प्रतिशत में तेजी आई है।त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी ने डाला वोट
त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी ने अपनी पत्नी रेणुका के साथ हैदराबाद में वोट डाला। वोट डालने के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल ने कहा कि यह मतदाताओं का दिन है और अगर आप चाहते हैं कि लोकतंत्र जिंदा रहे तो आपको वोट देना चाहिए। इसे छुट्टी के दिन के तौर पर मत देखिए।ब्रह्मानंदम ने डाला वोट
फिल्म अभिनेता ब्रह्मानंदम ने हैदराबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।#WATCH | Actor Brahmanandam leaves from a polling station in Hyderabad after casting his vote
— ANI (@ANI) November 30, 2023
"Please vote," he says #TelanganaElections2023 pic.twitter.com/ycnie2ntHy
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने किया बूथों का निरीक्षण
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर विक्रम सिंह मान ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण#WATCH | Additional Commissioner of Police (Law and Order) Vikram Singh Mann inspected the polling stations in Harijan Basti, Gudimalkapur and other areas of Karwan Assembly constituency in Hyderabad#TelanganaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/0FHdRVGNvy
— ANI (@ANI) November 30, 2023
जी किशन रेड्डी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बीआरएस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायत की है। किशन रेड्डी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिखी है।Telangana Elections | State BJP president and MP G Kishan Reddy writes to the Election Commission of India and the Chief Electoral Officer of the state alleging "electoral malpractices by BRS candidates and their workers" pic.twitter.com/FMEiVZHbkC
— ANI (@ANI) November 30, 2023
दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी मतदान
तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 36.68 फीसदी मतदान हुआ है। अभिनेता जगपति बाबू ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर पोलिंग स्टेशन में मतदान किया।#WATCH | Telugu actor Jagapathi Babu after casting vote at Film Nagar Cultural Centre polling station in Hyderabad pic.twitter.com/ndkYUmG8rm
— ANI (@ANI) November 30, 2023