फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: राहुल गांधी आज सजा के खिलाफ करेंगे अपील, पीएम मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह में होंगे शामिल

Mon, 03 Apr 2023 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 06:48 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 April 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए आज सूरत आएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकार दी। साथ ही विपक्ष के कई शीर्ष नेता आज दिल्ली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंच पर जुटेंगे। वे यहां सामाजिक न्याय को लेकर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 April 2023 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

सजा के खिलाफ अपील करने आज सूरत पहुंचेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए आज सूरत आएंगे। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भाई राहुल के साथ सूरत आएंगी।  राहुल गांधी ने रविवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 April 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हरिक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकार दी। बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारियों को स्वर्ण पदक पाने वालों के लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिकारियों को पदक प्रदान करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 April 2023 Updates On Amar Ujala
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

स्टालिन के मंच पर आज दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता
विपक्ष के कई शीर्ष नेता आज दिल्ली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंच पर जुटेंगे। वे यहां सामाजिक न्याय को लेकर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। स्टालिन के संगठन, ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस का सामाजिक न्याय को लेकर यहां पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है। सम्मेलन को विपक्ष के कई नेता संबोधित करेंगे। स्टालिन सहित कई नेता वर्चुअल माध्यम से आयोजन में अपनी बात रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 April 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चलती ट्रेन में व्यक्ति ने सह-यात्री पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed