फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs MI Highlights: कोहली-डुप्लेसिस ने आरसीबी को दिलाई धमाकेदार जीत, मुंबई लगातार 11वीं बार पहला मैच हारा

Sun, 02 Apr 2023 11:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Apr 2023 11:38 PM IST
सार

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs MI IPL 2023 Royal Challengers Bangalore beats Mumbai Indians Virat Kohli Faf du Plessis News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है। उसने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट से मैच को अपने नाम किया। रविवार (दो अप्रैल) को आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
RCB vs MI IPL 2023 Royal Challengers Bangalore beats Mumbai Indians Virat Kohli Faf du Plessis News in Hindi
रोहित शर्मा अपने गेंदबाज को समझाते हुए - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई का रिकॉर्ड शर्मनाक
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के सीजन का पहला मैच कुछ खास नहीं रहता है। इस बार भी वैसा ही हुआ। मुंबई की टीम लगातार 11वीं बार सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसे पिछली बार 2012 में जीत मिली थी। दूसरी ओर, आरसीबी ने मुंबई को पिछले छह मैच में पांचवीं बार हराया है। साथ ही अपने होमग्राउंड पर आरसीबी को मुंबई के खिलाफ 11 मैचों में तीसरी बार जीत मिली है। इससे पहले 2013 में दो रन और 2018 में 14 रन से जीत हासिल हुई थी।
RCB vs MI IPL 2023 Royal Challengers Bangalore beats Mumbai Indians Virat Kohli Faf du Plessis News in Hindi
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
कोहली-डुप्लेसिस ने की 148 रन की साझेदारी
कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs MI IPL 2023 Royal Challengers Bangalore beats Mumbai Indians Virat Kohli Faf du Plessis News in Hindi
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस छह और कोहली ने पांच छक्के लगाए
डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके। मुंबई इंडियंस के लिए अरशद खान और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
RCB vs MI IPL 2023 Royal Challengers Bangalore beats Mumbai Indians Virat Kohli Faf du Plessis News in Hindi
तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
तिलक वर्मा ने खेली यादगार पारी
बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। मुंबई ने उनकी पारी की बदौलत 170 रन का आंकड़ा पार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed