फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi CBI diamond jubilee celebrations at Vigyan Bhawan New Delhi latest updates

CBI: पीएम मोदी आज सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन, अधिकारियों को देंगे पदक

Mon, 03 Apr 2023 07:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 07:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन करेंगे। वह सीबीआई के हीरक जयंती समारोह वर्ष को चिह्नित करते हुए एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi CBI diamond jubilee celebrations at Vigyan Bhawan New Delhi latest updates
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में कहा, कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारियों में स्वर्ण पदक पाने वालों के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पीएम अधिकारियों को पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम सीबीआई के हीरक जयंती समारोह पर डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे। वह जांच एजेंसी का ट्विटर पेज भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम सांसदों को करेंगे संबोधित 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में पार्टी सांसदों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 6 अप्रैल को संसद में मौजूद रहने को कहा है। पिछले साल भी भाजपा ने संसद में अपने सांसदों के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया था। यह दिन भाजपा के 43वें स्थापना दिवस का प्रतीक है और पार्टी ने बूथ स्तर से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि अगले आम चुनाव से पहले हमारे पास एक साल के करीब है और भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने की दहलीज पर है। हमारे सबसे बड़े नेता का संबोधन एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा और प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed