फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: निज्जर हत्याकांड पर कनाडा पुलिस ने दिया बयान, चीनी हैकरों ने चुराए यूएस विदेश विभाग के 60 हजार ईमेल

Fri, 29 Sep 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में चल रही जांच पर बयान दिया है। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि आतंकी निज्जर हत्याकांड की सक्रिय रूप से जांच चल रही है। वहीं, भारत-कनाडा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वाशिंगटन में मुलाकात की। दोनों देशों के शीर्ष मंत्रियों की यह बैठक वैश्विक परिदृश्य में काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा, लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2023 Updates On Amar Ujala
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर - फोटो : twitter

आतंकी हरदीप निज्जर हत्याकांड पर कनाडा पुलिस ने दिया बयान
कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में चल रही जांच पर बयान दिया है। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि आतंकी निज्जर हत्याकांड की सक्रिय रूप से जांच चल रही है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख 45 वर्षीय निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत सरकार ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2023 Updates On Amar Ujala
जयशंकर-ब्लिंकन। - फोटो : जयशंकर-ब्लिंकन।

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले जयशंकर
भारत-कनाडा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वाशिंगटन में मुलाकात की। दोनों देशों के शीर्ष मंत्रियों की यह बैठक वैश्विक परिदृश्य में काफी अहम मानी जा रही है। बता दें, जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। एंटनी ब्लिंकन से पहले जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से मुलाकात की। जयशंकर ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग सहित तमाम विषयों पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई के साथ भी चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी गहन बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2023 Updates On Amar Ujala
लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में बड़ा हादसा, पिता- पुत्री की मौत
लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में मजदूरों की पांच झोपड़ियां आने से 12 लोग मलबे में दब गए। पुलिस, दमकलकर्मी व एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सभी को मलबे से किसी तरह निकाला और ट्रामा-2 में भर्ती कराया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 September 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

नेटवर्क योजना समूह की 56वीं बैठक
नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) की  56वीं बैठक में पीएम गति शक्ति पहल के तहत 52,000 करोड़ रुपये छह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह योजना सड़क और रेलवे की होंगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed