फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM S jaishankar meets US state secretary blinken during india canada row

यूएस: भारत-कनाडा विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मिले जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 29 Sep 2023 07:03 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 07:03 AM IST
विज्ञापन
EAM S jaishankar meets US state secretary blinken during india canada row
जयशंकर-ब्लिंकन। - फोटो : जयशंकर-ब्लिंकन।
कनाडा के साथ द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर बृहस्पतिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिले। मुलाकात का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ब्लिंकन ने इस दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के लगाए आरोपों का मामला जयशंकर के सामने रखा।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने वार्ता से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, मैं बैठक में जयशंकर के साथ ब्लिंकन की बातचीत का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता लेकिन जैसा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि हमने इस पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत की है। हमने उन्हें कनाडा की जांच में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन


इससे पहले वार्ता के लिए जाने से पहले जयशंकर और ब्लिंकन मीडिया के सामने आए लेकिन यहां जयशंकर ने सिर्फ यही कहा, यहां लौटकर अच्छा लग रहा है। वहीं, ब्लिंकन ने कहा, भारतीय नेताओं के साथ पिछले कुछ सप्ताह में उनकी अच्छी बातचीत हुई है। इसमें जी-2 के दौरान और संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर हुई मुलाकात भी शामिल है। दोनों ही नेताओं ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिकी एनएसए से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और इसे मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के 78वें महासभा सत्र को संबोधित करने के बाद वे वाशिंगटन पहुंचे हैं। जयशंकर ने एक्स पर कहा, बैठक में हमने हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हुई जबरदस्त प्रगति पर चर्चा की। 


प्रधानमंत्री ट्रूडो के गैरजिम्मेदाराना बयान के बाद बढ़ गई हमारी मुसीबत
कनाडा में प्रवासी भारतीयों का कहना है कि पीएम जस्टिन ट्रूडो यदि भारत पर लगाए आरोपों को बेहतर तरीके से रखते, तो सही होता। उनका कहना है कि ट्रूडो ने जबसे खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है कनाडा में भारतीय समुदाय और खासतौर पर हिंदुओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इससे हिंदू-सिख समुदाय में दरार पैदा हो गई है। 
गीता भदौरिया ने कहा कि जो हुआ वह दोनों देशों और दोनों समुदायों के हित में नहीं। आपसी गफलत का फायदा गलत तत्व नहीं उठाएं इसके लिए यह जरूरी है कि दोनों सरकार मीडिया में बयान देकर अपनी बात रखने के बजाय सीधा संपर्क करें और इस मसले को समझदारी से हल करें, क्योंकि यह सिर्फ दो देशों की सरकार का मामला नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में दो समुदायों के बीच के सामंजस्य का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed