Live
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन LIVE: खरगे और राहुल ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि; भाजपा बोली- फैला रहे अराजकता
INDIA Bloc Protest Today Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में विपक्षी सांसदों के लिए एक बार फिर से लंच पार्टी आयोजित किया है। इंडिया गठबंधन के सांसद आज गांधी स्मरक पर धरना देने के लिए निकल गए है।पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
लाइव अपडेट
केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र खत्म किया
राजघाट से निकलते समय कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का यह प्रदर्शन महात्मा गांधी को प्रार्थना के जरिए संदेश देने के लिए है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने इसे सबसे प्रभावशाली आंदोलनों में से एक बताया और कहा कि आगे की रणनीति के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: Leaving from Raj Ghat, Congress General Secretary (Organisation) and MP KC Venugopal says, "This is the greatest message we are giving. Mahatma Gandhi led the freedom fight for India. Entire democracy is completely finished by Modi and Shah through Gyanesh Kumar. We have come here to pray to Mahatma. This is one of the most powerful agitations...We will let you know (the next course of action). Don't worry."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के राजघाट पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।#WATCH | INDIA bloc protest | Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders paid tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat. (Video: Congress) https://t.co/ePi0PUbSBY
— ANI (@ANI) October 8, 2026
गौरव गोगोई बोले-देश मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राजघाट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट है और देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से देश के सामने झुककर उसकी आवाज सुनने की अपील की। गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने खुद को 'प्रधानसेवक' कहा था। उन्होंने पीएम से चुनाव आयोग की मदद से कथित तौर पर छल के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश छोड़ने की बात कही।#WATCH | INDIA bloc protest | Delhi: At Raj Ghat, Congress MP Gaurav Gogoi says, "The entire country is united today. The country demands Gyanesh Kumar's resignation. PM should bow before the nation and remember that he himself had called himself 'Pradhansevak'. As the Prime Minister, he should listen to the voice of the country and leave trying to win election through deceit with the help of Election Commission."
— ANI (@ANI) October 8, 2026
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: राजघाट पर प्रदर्शन के चलते बसों और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
राजघाट पर चल रहे इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के कारण आज 8 अक्तूबर 2026 को रात 10 बजे तक कुछ रास्तों पर बसों, डीटीसी बसों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।- छत्ता रेल: एनएस मार्ग/लाल किले की ओर जाने की अनुमति नहीं।
- एनएस मार्ग–सुभाष टी-प्वाइंट: दिल्ली गेट की ओर वाहनों की आवाजाही बंद।
- शांति वन चौक: रिंग रोड/राजघाट की ओर जाने की अनुमति नहीं।
प्रदीप भंडारी बोले- जनता का भरोसा नहीं, इसलिए लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब देश की जनता के खिलाफ हो गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार के रवैये को जनता देख रही है।भंडारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात करती है। उन्होंने कहा कि हाल में असम और त्रिपुरा में चुनाव हुए, जहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को एहसास हो गया है कि जनता का उन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार पर संवैधानिक संस्थाओं और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोप देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं।
विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता राजघाट पहुंचे। नेता तीन बसों से राजघाट पहुंचे।#WATCH | Delhi: The bus carrying Congress chief-Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and other INDIA bloc leaders arrives at Raj Ghat. https://t.co/fTZxZ3lySY
— ANI (@ANI) October 8, 2026
INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी, राजघाट की ओर रवाना हुए विपक्षी नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता और सांसद धरना देने के लिए राजघाट की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, राजघाट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विपक्षी सांसद यहां पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना देने की तैयारी में हैं।VIDEO | Delhi: INDIA bloc leaders head towards Raj Ghat to continue protest against CEC Gyanesh Kumar. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) #Delhi #INDIAbloc #CEC https://t.co/lllYdWOuZi
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
राहुल गांधी-खरगे बस से गांधी स्मृति के लिए रवाना
विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई सांसद बस में सवार होकर प्रदर्शन के लिए निकले।#WATCH | Delhi | After the second lunch meeting of the Opposition MPs, INDIA bloc MPs LoP Lok Sabha Rahul Gandhi, LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge board a bus as they head towards Gandhi Smriti to stage a protest https://t.co/stbR4RDaY3
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राहुल गांधी बोले- 300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार दो दिनों से प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि पहले दिन सांसदों को निर्वाचन आयोग के बाहर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इच्छा जताई, लेकिन वहां भी उन्हें रोक दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथियों के साथ मारपीट की गई।
#WATCH | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi says, "Around 300 MPs—from the Rajya Sabha and Lok Sabha—wish to stage a peaceful protest. We have been prevented from protesting for two days now. On the first day, we were stopped outside the Election Commission. Subsequently, we expressed our desire to protest at Jantar Mantar, yet yesterday, as you witnessed, we were stopped there as well; our people were assaulted. The reality is that Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar, and Mohan Bhagwat have hijacked India through a criminal conspiracy, destroyed the Constitution, and stolen votes. We, the Opposition, assure you that action will be taken. They will be brought to justice. This is our guarantee. You will see these four individuals brought to justice"
— ANI (@ANI) October 8, 2026
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने कथित साजिश के जरिए देश की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और संविधान को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वोट चोरी का भी आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर ये आरोप हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की गारंटी है।
खरगे बोले- हम राजघाट जा रहे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता गांधी स्मारक जा रहे हैं, जहां वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे। उन्होंने कहा कि वहां प्रार्थना की जाएगी कि भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह समझने की सद्बुद्धि मिले कि उनके फैसले देशहित में नहीं हैं।#WATCH | Delhi | LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, "We, the members of the INDIA alliance, are heading to the Gandhi Memorial to stage a peaceful sit-in protest. We will sit there and pray that the BJP government, specifically PM Modi and Union Home Minister Amit Shah be granted the wisdom to realize that their actions are not in the nation's interest. Whether it is the issue of vote theft, the rising inflation, the problems facing the youth, or any other crisis they have created, everything goes against the public interest. That is why we are going to the Gandhi Memorial to pray; we want to highlight that they are snatching away the freedom we secured, the freedom won for us by great leaders like Pandit Jawaharlal Nehru, Mahatma Gandhi, and Vallabhbhai Patel and are making every effort to destroy it. They are taking away our right to vote. We are going there to pray that they be granted the wisdom to stop stripping us of the rights and freedoms—including the right to vote—that were secured for us by these great leaders. We will sit there and stage a protest"
— ANI (@ANI) October 8, 2026
खरगे ने कहा कि 'वोट चोरी', बढ़ती महंगाई, युवाओं की समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं के संघर्ष से मिली थी। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों से उनके अधिकार और आजादी छीनने की कोशिश कर रही है, जिसमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है। खरगे ने कहा कि विपक्ष गांधी स्मारक पर धरना देकर प्रार्थना करेगा कि सरकार लोगों के अधिकार और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता छीनने से पीछे हटे।