प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही धमकियों के बारे में मेन पुलिस को आगाह किया था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर आकर देश को संबोधित किया। उनकी सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वे बंदियों को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: 'मन की बात' का 106वां एपिसोड आज, इस्राइली पीएम बोले- बंधकों की रिहाई के लिए अपनाएंगे हर विकल्प
पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 106वां एपिसोड है। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी खबर
गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना का बड़ा खुलासा
अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही धमकियों के बारे में मेन पुलिस को आगाह किया था। हमने बताया था कि राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देश को किया संबोधित
इस्राइल और हमास के बीच कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें 7500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, शनिवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर आकर देश को संबोधित किया। उनकी सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वे बंदियों को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली अधिकारी बंधकों की घर वापसी के लिए हर विकल्प अपनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास तैयार
इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच गाजा में संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना की भारी बमबारी और जमीनी कार्रवाई के हमास के कई ठिकाने पर तबाह हो गए हैं। इस बीच गाजा पट्टी में हमास के नेता याह्या सिनवार ने कहा है कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर