फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Army big disclosure after mass shooting in maine of US death of 22 people news update

Maine Shooting: ‘गोलीबारी के बारे में पुलिस को एक माह पहले ही किया था आगाह’, अमेरिकी सेना ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 29 Oct 2023 04:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 29 Oct 2023 04:16 AM IST
सार

दो अमेरिकी कानून प्रवर्तन प्रमुखों ने बताया कि रॉबर्ड कार्ड की तलाश के लिए सिंतबर के मध्य में राज्य स्तरीय अलर्ट जारी किया गया था। मेंस में गश्त बढ़ाई गई और उसके घर का भी दौरा किया गया। बावजूद इसके कार्ड का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
US Army big disclosure after mass shooting in maine of US death of 22 people news update
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही धमकियों के बारे में मेन पुलिस को आगाह किया था। हमने बताया था कि राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार होने वाला है।

विज्ञापन


हथियार प्रशिक्षक ने खतरे का अंदेशा जताया था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो अमेरिकी कानून प्रवर्तन प्रमुखों ने बताया कि रॉबर्ड कार्ड की तलाश के लिए सिंतबर के मध्य में राज्य स्तरीय अलर्ट जारी किया गया था। जब कार्ड के हथियार प्रशिक्षक ने खतरे का अंदेशा जताया था। मेंस में गश्त बढ़ाई गई और उसके घर का भी दौरा किया गया। बावजूद इसके कार्ड का कोई सुराग नहीं मिला। सैको के पुलिस प्रमुख जैक क्लेमेंट्स ने बताया कि करीब दो सप्ताह तक अतिरिक्त गश्त की गई थी लेकिन कार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन


जो बाइडन ने जताया दुख
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर दुख जताया है। बाइडन ने ट्वीट कर कानून प्रवर्तन अधिकारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने चौबीस घंटे काम कर और संदिग्ध को ढूंढ निकाला इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। लेविस्टन और आसपास के समुदाय अब सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला, हमलावर का मिला शव
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी हुई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया था। हालांकि, शनिवार को उसका शव जंगलों से बरामद कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्ड का शव लेविस्टन से करीब आठ मील दूर जंगल में मिला था। शव एक रीसाइक्लिंग सेंटर के पास पाया गया, जहां से उसे हाल ही में निकाल दिया गया था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुदको गोली मारी है। 


मरने वाले पीड़ितों की हुई पहचान
वहीं, घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों की पहचान की, जिनमें 70 साल के दंपत्ति से लेकर 14 साल का एक बच्चा तक शामिल है। गोलीबारी की घटना ने दक्षिणी मेन के इस शहर में खौफ पैदा कर दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed