{"_id":"653cdf5b1d90ee90160b7d15","slug":"world-cup-semifinals-scenario-pakistan-india-australia-new-zealand-all-teams-wc-2023-qualification-equation-2023-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup Semifinals Scenario: अभी भी विश्व कप सेमीफाइल की दौड़ में है पाकिस्तान, जानें सभी टीमों के समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup Semifinals Scenario: अभी भी विश्व कप सेमीफाइल की दौड़ में है पाकिस्तान, जानें सभी टीमों के समीकरण
Sat, 28 Oct 2023 09:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:39 PM IST
सार
World Cup Semifinals Scenario: पाकिस्तान को उसके छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में हार के बावजूद बाबर आजम की टीम की प्रशंसा हो रही है। उसने अफ्रीकी टीम को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप के आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं। कई टीमों ने मजबूत शुरुआत की है तो कुछ ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। 1992 में खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम अब तक अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाई है। उसने छह मैचों में चार गंवाए हैं। पाकिस्तान को उसके छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में हार के बावजूद बाबर आजम की टीम की प्रशंसा हो रही है। उसने अफ्रीकी टीम को कड़ी टक्कर दी।
पाकिस्तान
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के छह मैच में चार अंक हैं। उसने दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद टीम दबाव में आ गई। वह उस हार के बाद अब तक वापसी ही नहीं कर पाई है। पाकिस्तान को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने हराया। अब उसके तीन मैच बचे हैं।
सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे बाकी बचे तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। साथ ही यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड को तीन मैच में एक, ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों में एक, अफगानिस्तान को चार मैचों में दो या श्रीलंका को चार मैचों में दो से ज्यादा जीत न मिले, लेकिन सबसे बड़ी शर्त यह है कि वह पहले अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करे।
पाकिस्तान के बचे हुए मुकाबले: पाकिस्तान को 31 अक्तूबर को कोलकाता में बांग्लादेश से, चार नवंबर को बंगलूरू में न्यूजीलैंड से और 11 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड से खेलना है।

दक्षिण अफ्रीका
हेनरिच क्लासेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की स्थिति काफी मजबूत है। उसने छह में से पांच मैच जीते हैं और उसके 10 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका अगर बाकी बचे तीन मुकाबलों में से दो मैच जीतता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन वह तीनों मैचों को जीतकर शीर्ष पर रहना चाहेगा। तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने की स्थिति में भी वह सेमीफाइनल में जा सकता है, लेकिन फिर दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। वहीं, तीनों मुकाबलों में हार के बाद वह बाहर हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में भी उसे दूसरे टीमों पर नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए मुकाबले: दक्षिण अफ्रीका को एक नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड से, पांच नवंबर को कोलकाता में भारत से और 10 नवंबर को अहमदाबाद में अफगानिस्तान से खेलना है।
दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए मुकाबले: दक्षिण अफ्रीका को एक नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड से, पांच नवंबर को कोलकाता में भारत से और 10 नवंबर को अहमदाबाद में अफगानिस्तान से खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक सभी मैच जीते हैं। वह इस विश्व कप की इकलौती अजेय टीम है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। भारत के पांच मैच में 10 अंक हैं। बाकी बचे चार मैचों में वह दो भी जीते लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है उससे ऐसा लग रहा है कि वह सभी नौ मैचों में जीतकर सेमीफाइनल में उतरना चाहेगी। बाकी बचे चार में से तीन मैचों में हार के बाद टीम इंडिया फंस सकती है।
भारत के बचे हुए मुकाबले: भारत को 29 अक्तूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से, दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से, पांच नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर को बंगलूरू में नीदरलैंड से खेलना है।

न्यूजीलैंड
केन विलियम्सन और टॉम लाथम
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार अंदाज में टूर्नामेंट में शुरुआत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम भी सेमीफाइनल की दावेदार है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और उसके आठ अंक हैं। न्यूजीलैंड को अगले दौर में जाने के लिए तीन में से कम से कम दो मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अगर वह एक मैच में ही जीतती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। उसके तीनों मैच काफी कठिन हैं।
न्यूजीलैंड के बचे हुए मुकाबले: न्यूजीलैंड की टीम एक नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेलगी। उसके बाद उसे चार नवंबर को बंगलूरू में पाकिस्तान और नौ नवंबर को बंगलूरू में ही श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।