{"_id":"653d74f4ec32354ec703ac47","slug":"israel-hamas-war-update-palestinian-militant-group-in-gaza-says-ready-for-immediate-prisoner-swap-with-israel-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास तैयार, आतंकी संगठन ने रखी यह शर्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास तैयार, आतंकी संगठन ने रखी यह शर्त
Sun, 29 Oct 2023 05:03 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:03 AM IST
सार
गाजा पट्टी में हमास के नेता याह्या सिनवार ने कहा कि हमारी शर्त है कि इस्राइल की जेलों में बंद सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिन्हें फलस्तीन की आजादी के समर्थन में प्रदर्शन के कारण बंदी बनाया गया है।
विज्ञापन
Gaza War
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच गाजा में संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना की भारी बमबारी और जमीनी कार्रवाई के हमास के कई ठिकाने पर तबाह हो गए हैं। इस बीच गाजा पट्टी में हमास के नेता याह्या सिनवार ने कहा है कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए तैयार है। सिनवार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए सौदा करने को तैयार हैं। हमारी शर्त है कि इस्राइल की जेलों में बंद सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिन्हें फलस्तीन की आजादी के समर्थन में प्रदर्शन के कारण बंदी बनाया गया है।
विज्ञापन
याह्या सिनवार सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। वह इस्राइल बलों की हिट लिस्ट में है। इससे पहले शनिवार को, हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा कि अगर इस्राइल अपनी जेलों में बंद सभी फलस्तीनियों को रिहा करता है तो वह बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है। इस्राइली सेना के अनुसार, गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों ने लगभग 229 लोगों को बंधक बना रखा है। हमास ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल की बमबारी में लगभग 50 बंधकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इस बीच, इस्राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शनिवार को कहा कि आईडीएफ ने गाजा में अपना अभियान तेज कर दिया है और जब तक उन्हें कोई नया आदेश नहीं मिलता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस्राइली सेना गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ हर स्तर पर हमला कर रही है। बलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गाजा पर इस्राइल की बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ: रूस
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गाजा पर इस्राइली सेना की बमबारी को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। साथ ही संघर्ष से दशकों तक चलने वाली तबाही का खतरा होने की आशंका जताई। लावरोव ने कहा कि हम आतंकवाद की निंदा करते हैं, लेकिन हम इस बात से पूरी तरह असहमत हैं कि आप अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन करके आतंकवाद का जवाब दें। जिसमें आम नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध बल का उपयोग करना शामिल है। लावरोव ने चेतावनी दी कि अगर गाजा को नष्ट कर दिया जाता है और 20 लाख निवासियों को निष्कासित कर दिया जाता है, जैसा कि इस्राइली के नेताओं का कहना है, तो यह कई दशकों तक तबाही मचाएगा। उन्होंने कहा, गाजा में मानवीय कार्यक्रमों को जारी रखना जरूरी है।
गाजा में 7,700 से अधिक लोगों की गई जान
बता दें, इस्राइली सेना सात अक्तूबर को हमास के आतंकी हमले के बाद से गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। साथ ही गाजा में जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी पर इस्रइल के हमलों में 7,700 से अधिक लोगों की जान गई है, जिनमें लगभग 3,500 बच्चे और 1,100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इस्राइली सेना का कहना है कि मारे जाने वालों में आधे से अधिक हमास के आतंकी हैं। हमास के हमले में इस्राइल में 1400 लोग मारे गए थे और आतंकियों ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें से अभी तक चार को छोड़ा है।