नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, कर्नाटक कैबिनेट का होगा विस्तार, 24 MLA बनेंगे मंत्री
पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज; ममता, केजरीवाल समेत चार सीएम ने किया किनारा
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार आज, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम, दिवाली पर अवकाश घोषित करने के लिए संसद में विधेयक पेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। अमेरिका की महिला सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस विधेयक पेश किया। उनके इस कदम का देशभर के विभिन्न समुदायों ने स्वागत किया है। अगर दिवाली दिवस विधेयक कांग्रेस से पारित हो जाता है तो राष्ट्रपति से इसे मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा और दिवाली अमेरिका में 12वीं संघीय छुट्टी हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह बारिश हुई। बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं। आंधी-बारिश और गहरे बादलों के कारण सड़कों पर दृश्यता भी कम है। आंधी और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से उड़ानें भी प्रभावित होने की खबर है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जारी एडवायजरी में यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...