फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah meets Sonia and Rahul Gandhi in Delhi cabinet expansion may be decided on saturday

Karnataka Cabinet: कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार आज, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Sat, 27 May 2023 02:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 May 2023 02:01 AM IST
सार

कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ लोगों के साथ युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन में भर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Siddaramaiah meets Sonia and Rahul Gandhi in Delhi cabinet expansion may be decided on saturday
dk shivakumar siddaramaiah - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। पहले कैबिनेट विस्तार में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। 20 मई को कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी के साथ आठ मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 मंत्री हो सकते हैं।

विज्ञापन


आज शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची में दिनेश गुंडु राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, पीरियापट्टन वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, सी पुट्टारंगशेट्टी शामिल हैं। शिवराज तंगड़ी, आर बी तिम्मपुर और बी नागेंद्र, ये सभी सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि विस्तारित कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की सूची में लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवाराय स्वामी, मनकुल वैद्य और एम सी सुधाकर भी शामिल हैं, ये सभी शिवकुमार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों की सूची में एच के पाटिल, शरणप्रकाश पाटिल, शिवनाना पाटिल, एसएस मल्लिकार्जुन के अलावा पार्टी आलाकमान द्वारा अनुमोदित शरणबसप्पा दर्शनापुरा भी शामिल होंगे। इसके अलावा, राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की सूची में एकमात्र एमएलसी एन एस बोसेराजू के नाम को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




के एच मुनियप्पा ने कहा कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ लोगों के साथ युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन में भर दिया जाएगा। जब मीडिया द्वारा पूछा गया क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोई मांग रखी है तो उन्होंने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। हालांकि, हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। हमें दोनों का संतुलन बनाने की जरूरत है। 

विभागों के बारे में मंत्री मुनियप्पा ने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग कल तय किया जाएगा। शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा की जानी है। मुनियप्पा कर्नाटक के देवनहल्ली से विधायक हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ 20 मई को कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

कैबिनेट में अब तक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार सहित अब तक 10 पद भरे जा चुके हैं, जबकि 24 पद खाली हैं। शपथ लेने वालों में सिद्धारमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ जी परमेश्वर, मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। 

वहीं कुछ दिनों से मंत्री पदों को लेकर खूब खींचतान चल रही है। नेता अपनी उम्मीदवारी को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। वहीं कई नेताओं ने तो दिल्ली में ही डेरा डाला हुआ है। 


कैबिनेट में किसे शामिल करना है उसका फैसला मुख्यमंत्री का
कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कैबिनेट बनाने और कैबिनेट में किसे शामिल करना है उसका फैसला मुख्यमंत्री का है। सिद्धारमैया ने पार्टी के साथ कई नामों पर चर्चा की है, हमने अब इसे तय करने के लिए उन पर छोड़ दिया है... मुझे उनके द्वारा बताया गया था कि आगे विस्तारित कैबिनेट कल कर्नाटक में शपथ ग्रहण करेगा।

कांग्रेस करती है ओछी राजनीति
नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस को देश के व्यापक हित के बारे में सोचना चाहिए था लेकिन वे ओछी राजनीति में हैं, उन्हें भारत के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है... उन्हें भारत के भविष्य में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed