फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American lawmaker introduces bill in Congress to declare Diwali federal holiday in US

US: पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम, दिवाली पर अवकाश घोषित करने के लिए संसद में विधेयक पेश

Sat, 27 May 2023 07:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 27 May 2023 07:51 AM IST
सार

सांसद ग्रेस मेंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दीपावली दुनियाभर में अरबों लोगों के साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य अमेरिका में असंख्य परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।
 

विज्ञापन
American lawmaker introduces bill in Congress to declare Diwali federal holiday in US
यूएस कैपिटल बिल्डिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए यूएस कांग्रेस (संसद) में विधेयक पेश किया गया है। अमेरिका की महिला सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में दिवाली दिवस विधेयक पेश किया। उनके इस कदम का देशभर के विभिन्न समुदायों ने स्वागत किया है। अगर दिवाली दिवस विधेयक कांग्रेस से पारित हो जाता है तो राष्ट्रपति से इसे मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा और दिवाली अमेरिका में 12वीं संघीय छुट्टी हो जाएगी।

विज्ञापन


संसद सदस्य ग्रेस मेंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिवाली दुनियाभर में अरबों लोगों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में असंख्य परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर संघीय अवकाश परिवारों और दोस्तों को एक साथ त्योहार का जश्न मनाने की अनुमति देगा। इस दिन छुट्टी यह साबित करेगी कि सरकार राष्ट्र के विविध सांस्कृतिक अवसरों को महत्व देती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के क्वींस में दिवाली समारोह अद्भुत होते हैं और हर साल ये होते हैं। जो बताता है कि यह दिन इतने सारे लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ताकत इस राष्ट्र को बनाने वाले विविध अनुभवों, संस्कृतियों और समुदायों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंग ने आगे कहा कि उनके द्वारा पेश किया गया दिवाली डे एक्ट (Diwali Day Act) इस दिन के महत्व पर सभी अमेरिकियों को बताने और अमेरिकी विविधता का जश्न मनाने की दिशा में एक कदम है। वह अमेरिका कांग्रेस के माध्यम से इस विधेयक को पारित करने के लिए उत्सुक है।

इस कदम का स्वागत करते हुए न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि इस साल हमने देखा कि हमारा पूरा राज्य दिवाली और दक्षिण एशियाई समुदाय को मान्यता देने के समर्थन में एक स्वर से बोल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में मेरी सहयोगी मेंग अब दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए अपने ऐतिहासिक कानून के साथ आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रही हैं।


21 जून को अमेरिका दौरे की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। वह 21-24 जून तक अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में राजकीय भोज का आयोजन भी करेंगे। वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में पीएम मोदी ठहरेंगे, जहां भारतीय समुदाय कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 22 जून को जब व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा तो उनके सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed