{"_id":"649794a4f22ab930970886f4","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-25-june-2023-updates-on-amar-ujala-2023-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: वैगनर चीफ-क्रेमलिन के बीच समझौते बाद पीछे हटे लड़ाके, आज मिस्र की अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: वैगनर चीफ-क्रेमलिन के बीच समझौते बाद पीछे हटे लड़ाके, आज मिस्र की अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी
Sun, 25 Jun 2023 07:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:03 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना 'वैगनर' के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने क्रेमलिन के साथ समझौते के बाद अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन आज बेलारूस जाएंगे। उनके खिलाफ लगे आरोप हटा दिए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार सुबह भी जारी रहा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
वैगनर ग्रुप ने रूसी शहर पर किया कब्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैगनर चीफ ने अपने लड़ाकों को पीछे हटने का दिया आदेश
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना 'वैगनर' के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ने वाले प्रिगोझिन ने अचानक विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर

pm narendra modi says tamil is oldest language in world
- फोटो : Twitter@NarendraModi
आज 11वीं शताब्दी की अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध में प्राण गंवाने वाले 3,799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे।

Heavy Rain in Delhi-NCR
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में देर रात से चल रही है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बिजली भी कड़क रही है। इसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। देर रात गरज केसाथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इससे तापमान तो गिरेगा ही लोगों को भी राहत मिलेगी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को फिर किया तलब
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त को तलब किया। पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा को लेकर राज्यपाल राजभवन में आयुक्त से मुलाकात करेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार शाम राज्य चुनाव आयोग आयुक्त राजीव सिन्हा को चुनावों के दौरान हो रही हिंसा के कारण तलब किया है।