फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi in egypt Al-Hakim Mosque Cairo visit President Abdel Fattah el-Sisi latest updates in hindi

PM Modi in Egypt: आज 11वीं शताब्दी की अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति अल-सीसी से करेंगे मुलाकात

Sun, 25 Jun 2023 06:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 25 Jun 2023 06:06 AM IST
सार

पीएम मोदी आज राजधानी काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। पीएम ने शनिवार को ट्वीट किया, वह राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।
 

विज्ञापन
pm modi in egypt Al-Hakim Mosque Cairo visit President Abdel Fattah el-Sisi latest updates in hindi
PM Narendra Modi - फोटो : Twitter@NarendraModi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध में प्राण गंवाने वाले 3,799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पीएम मोदी आज राजधानी काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। पीएम ने शनिवार को ट्वीट किया, इस यात्रा से मिस्र के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन


बता दें, भारत और मिस्र के बीच संबंध प्राचीन व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सांस्कृतिक और गहरी जड़ें रखने वाले लोगों के बीच संबंधों पर आधारित हैं। जनवरी 2023 में राष्ट्रपति सीसी की राजकीय यात्रा के दौरान संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई थी। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने यह निमंत्रण जनवरी 2023 में दिया था, जब उन्होंने 'मुख्य अतिथि' के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। यह पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म शोले के गाने से मोदी का स्वागत
इससे पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग काहिरा स्थित रिट्ज कार्लटन होटल के बाहर उमड़े। लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। उन्होंने वंदे मातरम, मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान जेना नाम की एक युवती ने पीएम मोदी के सामने शोले फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या वह कभी भारत गई हैं, हिंदी कहां से सीखी। जेना ने कहा, भारतीय फिल्में और गाने सुनकर हिंदी सीखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed