फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने भारत आएंगे मैक्रों, देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Thu, 25 Jan 2024 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Jan 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 january 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 january 2024 Updates On Amar Ujala
गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : PIB

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 26 जनवरी को भारत धूमधाम से अपने लोकतंत्र का त्योहार मनाएगा। समस्त देशवासियों में 26 जनवरी को लेकर उत्साह है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। इसी के साथ वे देश में हुए नवाचारों और देश के उत्थान पर हर्ष व्यक्त करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू देशवासियों को 26 जनवरी के पावन अवसर की शुभकामनाएं देंगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 january 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : सोशल मीडिया

आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर इमैनुएल मैक्रों
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर से भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मैक्रों की अगवानी के लिए जयपुर पहुंचेंगे। होटल ताज रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों और पेशेवरों के वीजा संबंधी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा मोदी और मैक्रों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर की स्थिति, हमास-इस्राइल संघर्ष और यूक्रेन में युद्ध पर भी विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 january 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/BJP4India

पीएम आज बुलंदशहर से चुनावी अभियान का करेंगे आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में सिखेड़ा गांव के चांदमारी के मैदान में दोपहर दो बजे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह मोदी की पहली सभा है। इससे पहले, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर के युवा मतदाताओं को संबोधित करेंगे। देश के पांच हजार स्थानों से युवा मतदाता वर्चुअल तरीके से पीएम से जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 january 2024 Updates On Amar Ujala
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से लिया संन्यास
ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम अब नहीं खेलेंगी। उन्होंने अब मुक्केबाजी से सन्यास ले लिया है। खुद मैरी कॉम ने सन्यास का एलान किया है। गौरतलब है कि मैरीकॉम छह बार की विश्व चैंपियन हैं। इसके अलावा, मैरीकॉम 2012 के ओलंपिक खेलों में भी पदक जीता चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed