फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will start election campaign from Bulandshahr tomorrow

PM Modi Rally: पीएम आज बुलंदशहर से चुनावी अभियान का करेंगे आगाज, जानिए क्यों रैली के लिए चुना गया यह जिला

Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार बुलंदशहर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस सभा के बाद अगली जनसभा लखनऊ और उसके बाद पूर्वांचल के आजमगढ़ में कराने की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
PM Modi will start election campaign from Bulandshahr tomorrow
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के लिए 20,435 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में सिखेड़ा गांव के चांदमारी के मैदान में दोपहर दो बजे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह मोदी की पहली सभा है। इससे पहले, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर के युवा मतदाताओं को संबोधित करेंगे। देश के पांच हजार स्थानों से युवा मतदाता वर्चुअल तरीके से पीएम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


बुलंदशहर में मोदी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के न्यू खुर्जा व न्यू रेवाड़ी स्टेशनों के बीच मालगाड़ी को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर, 173 किमी लंबे दोहरी लाइन विद्युतीकृत खंड का उद्घाटन करेंगे। नया डीएफसी खंड पश्चिमी व पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए अहम है। इसमें एक किमी लंबी दोहरी-लाइन वाली विद्युतीकृत रेल सुरंग है। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली सुरंग है। अधिकारियों ने बताया, पीएम मथुरा-पलवल व चिपियाना बुजुर्ग-दादरी खंडों को जोड़ने वाली चौथी रेल लाइन सहित पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक टाउनशिप का भी लोकार्पण
पीएम मोदी बुलंदशहर में ही इंडियन ऑयल की टूंडला-गवारिया पाइपलाइन और ग्रेटर नोएडा में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप का भी लोकार्पण करेंगे। गतिशक्ति परियोजना के तहत  इसे 1,714 करोड़ रुपये की लागत से 747 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा संवाद : पीएम मोदी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम के माध्यम से सुबह युवा मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बताया, पहली बार पीएम इतने बड़े स्तर पर युवा मतदाताओं से चर्चा करेंगे। देश में 18 से 25 साल की आयु के सात करोड़ से अधिक मतदाता हैं।  

2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी उन्होंने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम की पहली रैली है। इसके लिए राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना गया है।

इसके पीछे भाजपा का मकसद राम मंदिर से अपने पक्ष में बने माहौल को चुनाव तक बनाए रखना माना जा रहा है। रैली के लिए तारीख भी खास मकसद से रखी गई है। 25 जनवरी को युवा मतदाता दिवस है। रैली से पहले मोदी युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। भाजपा ने रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं और महिला मतदाताओं को लाने पर जोर दिया है।

2014 में जब मोदी ने बुलंदशहर से चुनावी रैलियों का श्रीगणेश किया था, जब भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 में संख्या घटकर 62 रह गई थी। 2019 में भाजपा का चुनावी अभियान मेरठ से शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार बुलंदशहर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस सभा के बाद अगली जनसभा लखनऊ और उसके बाद पूर्वांचल के आजमगढ़ में कराने की तैयारियां चल रही हैं।

चांदमारी के मैदान पर होगी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा चोला के निकट पुलिस फायरिंग रेंज (चांदमारी) के मैदान पर होगी। भाजपा नेताओं ने रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। मैदान में लगभग एक लाख कुर्सियां बिछाई गई हैं। पीएम मोदी के दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां पहुंचने की संभावना है। बुलंदशहर से पहले यह रैली अलीगढ़ के लिए तय की गई थी। इसके लिए तैयारी भी चल रहीं थीं, लेकिन बाद में स्थान में परिवर्तन किया गया।

सिर्फ दो सीटें जीत पाई थी सपा
( 2014 का चुनाव )
2014 में प्रदेश की 80 में से 71 सीटें भाजपा ने दो जीती थीं। बाकी दो सीट उसकी सहयोगी अपना दल को मिली थीं। कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली जीत पाई थी। सपा की साइकिल कुल पांच सीटों पर चली थी। इनमें से पश्चिम यूपी और ब्रज की 22 में से सिर्फ दो सीटें मैनपुरी और फिरोजाबाद पर ही सपा के सांसद बने थे। अन्य सभी 23 सीटों पर भाजपा जीत गई थी। रालोद का खाता नहीं खुल पाया था। बसपा भी शून्य पर ही रही थी। 

मुरादाबाद मंडल में नहीं खिला था कमल
( 2019 का चुनाव )
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था। पश्चिम यूपी और ब्रज ( मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा मंडल ) की 22 सीटों में से भाजपा ने 19 पर जीत दर्ज की थी। सपा और बसपा के चार-चार सांसद बने थे। मुरादाबाद मंडल की छह सीटों में से भाजपा एक भी नहीं जीत पाई थी, जबकि अलीगढ़ और मेरठ मंडल की सभी सीटों पर कमल खिला था।

यहां जीता था गठबंधन
सहारनपुर : हाजी फजलुर्रहमान ( बसपा )
बिजनौर : मलूक नागर ( बसपा )
नगीना : गिरीश चंद्रा ( बसपा )
अमरोहा : दानिश अली ( बसपा )
मुरादाबाद : एसटी हसन ( सपा )
रामपुर : आजम खान ( सपा )
संभल : शफीकुर्रहमान ( सपा )
मैनपुरी : मुलायम सिंह यादव (सपा)

किस मंडल में कितनी सीट
आगरा : पांच (आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी )
अलीगढ़ : तीन (अलीगढ़, हाथरस, एटा)
सहारनपुर : तीन ( सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर )
मेरठ : पांच ( मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर)
मुरादाबाद : छह ( मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, नगीना )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed