माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। वहीं पीएम मोदी आज दो दिवसीय केरल दौरे के लिए जाएंगे। यहां वह कोच्चि में भाजपा द्वारा आयोजित 'युवाम-2023' युवाओं के साथ बातचीत में भाग लेंगे। दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबादी और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अतीक-अशरफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केरल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें
अतीक-अशरफ मामले पर सुनवाई आज
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। इस मुठभेड़ को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। असद व गुलाम बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी थे। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केरल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमलावर हुई माकपा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जब से एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले को पीएम मोदी से जोड़ा है, तब से देश की विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साध रही है। वहीं रविवार को सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने पीएम मोदी के केरल दौरे का विरोध किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमृतपाल एक रूप अनेक, 36 दिनों में कई बार बदला हुलिया
दुबई से पंजाब तक अमृतपाल सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है। पहले जहां वह टी-शर्ट और जींस पहनता था लेकिन पंजाब आते ही उसने सिर पर पगड़ी सजा ली और धार्मिक पोशाक में दिखने लगा। मगर 18 मार्च को जब पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपेरशन छेड़ा तो वह अपने रूप बदलने लगा। इस दौरान दुनिया जहान ने उसे कई भेष में देखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज
नगर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सभी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिस चरण में जहां जहां मतदान होगा, वहां-वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई तो तथा दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को मतदान होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...