फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: अतीक-अशरफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केरल दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 24 Apr 2023 06:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 06:56 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 April 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। वहीं पीएम मोदी आज दो दिवसीय केरल दौरे के लिए जाएंगे। यहां वह  कोच्चि में भाजपा द्वारा आयोजित 'युवाम-2023' युवाओं के साथ बातचीत में भाग लेंगे। दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबादी और तेज हवाओं से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 April 2023 Updates On Amar Ujala
असद अहमद - फोटो : अमर उजाला

अतीक-अशरफ मामले पर सुनवाई आज 
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ की जांच दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के हवाले कर दी गई है। इस मुठभेड़ को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। असद व गुलाम बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी थे। उधर, अतीक-अशरफ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 April 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

केरल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमलावर हुई माकपा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जब से एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले को पीएम मोदी से जोड़ा है, तब से देश की विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साध रही है। वहीं रविवार को सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने पीएम मोदी के केरल दौरे का विरोध किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 April 2023 Updates On Amar Ujala
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अमृतपाल एक रूप अनेक, 36 दिनों में कई बार बदला हुलिया
दुबई से पंजाब तक अमृतपाल सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है। पहले जहां वह टी-शर्ट और जींस पहनता था लेकिन पंजाब आते ही उसने सिर पर पगड़ी सजा ली और धार्मिक पोशाक में दिखने लगा। मगर 18 मार्च को जब पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपेरशन छेड़ा तो वह अपने रूप बदलने लगा। इस दौरान दुनिया जहान ने उसे कई भेष में देखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 April 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज
नगर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सभी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिस चरण में जहां जहां मतदान होगा, वहां-वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई तो तथा दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को मतदान होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed