फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chahal-Dhanashree: युजवेंद्र चहल ने किया था प्रपोज तो धनश्री वर्मा ने कर दिया इनकार, स्पिनर बताई अपनी लव स्टोर

Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Apr 2023 04:16 PM IST
सार

चहल ने 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की थी। चहल के लव स्टोरी को लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती हैं। कुछ अफवाह है तो कुछ सच्चाई। अब चहल ने खुद अपनी लव स्टोरी दुनिया को बताई है।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal proposed Dhanashree Verma refused rajasthan royals spinner told her love story
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram
भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जितनी चर्चा होती है, उतनी ही उनके पर्सनल लाइफ की। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इससे नहीं बच पाए हैं। उन्होंने 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की थी। चहल के लव स्टोरी को लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती हैं। कुछ अफवाह है तो कुछ सच्चाई। अब चहल ने खुद अपनी लव स्टोरी दुनिया को बताई है।
Yuzvendra Chahal proposed Dhanashree Verma refused rajasthan royals spinner told her love story
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : social media
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले चहल कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे। धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई और फिर दिसंबर 2020 में शादी हो गई। चहल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए बर्थडे में बताया कि कैसे उन्होंने धनश्री को प्रपोज किया था।
Yuzvendra Chahal proposed Dhanashree Verma refused rajasthan royals spinner told her love story
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : social media
चहल को लॉकडाउन में डांस सीखने का हुआ मन
चहल ने कहा, ''जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने। मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन कक्षाएं लीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal proposed Dhanashree Verma refused rajasthan royals spinner told her love story
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
चहल ने ऐसे किया था प्रपोज
चहल ने आगे बताया, ''फिर एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आप जीवन में इतनी खुश क्यों हो? उन्होंने जवाब दिया कि मैं ऐसी ही हूं। मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हूं। मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता। मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता। मैं तब 30 साल का था। धनश्री फिर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- नहीं, मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूं। हम उससे पहले कभी नहीं मिले थे। हम मुंबई में मिले और फिर उन्होंने कहा- हां, ठीक है।''
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal proposed Dhanashree Verma refused rajasthan royals spinner told her love story
धनश्री - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर भी है धनश्री वर्मा
धनश्री ने साल 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed