फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPM urges PM Modi to answer on Pulwama Ahead of his Kerala visit

PM Modi: केरल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमलावर हुई माकपा, कहा- पुलवामा पर जवाब दें प्रधानमंत्री

Mon, 24 Apr 2023 03:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 03:59 AM IST
सार

पीएम मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि में भाजपा द्वारा आयोजित 'युवाम-2023' युवाओं के साथ बातचीत में भाग लेने वाले हैं। इसके एक दिन बाद तिरुवंतपुरम में भारत के पहले डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखेंगे। 
 

विज्ञापन
CPM urges PM Modi to answer on Pulwama Ahead of his Kerala visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जब से एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले को पीएम मोदी से जोड़ा है, तब से देश की विपक्षी पार्टियां भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साध रही है। वहीं रविवार को सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने पीएम मोदी के केरल दौरे का विरोध किया।

विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव, एम वी गोविंदन ने कोल्लम में पीएम के दौरे का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को पुलवामा हमले के पीछे की साजिश का जवाब देना चाहिए। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुलवामा हमले पर मलिक के चौंकाने वाले खुलासे का जवाब देना चाहिए जिसमें 40 सैनिकों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि में भाजपा द्वारा आयोजित 'युवाम-2023' युवाओं के साथ बातचीत में भाग लेने वाले हैं। इसके एक दिन बाद तिरुवंतपुरम में भारत के पहले डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदन ने कहा कि पू्र्व राज्यपाल मलिक ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे, आगे कहा कि नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता 40 भारतीय सैनिकों की शहादत की जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते। इंटरव्यू के दौरान मलिक ने था कि मोदी ने उन्हें बोलने नहीं दिया। 

गोविंदन ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा सरकार ने अभी तक मलिक के आरोपों का जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने और चुनाव के लिए इसका फायदा उठाने के लिए केवल फासीवादी ही आतंकवादी हमले की योजना बना सकते हैं।


लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के संयोजक ई पी जयराजन ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पीएम को विकास देखना है को उनको बार-बार केरल आना चाहिए। नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाएंगे। 


आगे कहा कि नई ट्रेन का स्वागत करते हैं, लेकिन यात्रियों को प्रभावित करने वाली दैनिक सेवाओं के नियमित समय को प्रभावित नहीं करना चाहिए। आगे कहा कि भाजपा ट्रेनों को लोगों की सेवा के रूप में नहीं मानती है बल्कि यह अपनी राजनीतिक का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed