फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: चंद्रयान-3 के विक्रम मॉड्यूल की फाइनल डीबूस्टिंग सफल, शाह लॉन्च करेंगे शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 20 Aug 2023 07:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  20 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्व पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया कि चंद्रयान ने एलएम कक्षा को 25 किमी X 134 किमी तक कम कर दिया है। इसके अलावा, ग्वालियर के लिए 20 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की वृहद कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। वहीं, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में करीब 145 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  20 august 2023 Updates On Amar Ujala
Chandrayaan-3 Mission. - फोटो : ISRO

विक्रम मॉड्यूल की फाइनल डीबूस्टिंग रही सफल
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्व पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया कि चंद्रयान ने एलएम कक्षा को 25 किमी X 134 किमी तक कम कर दिया है। अब मॉड्यूल की आंतरिक जांच होगी। इसके बाद निर्दिष्ट लैंडिग स्थल पर उसे सूर्योदय का इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त को 17:45 बजे पावर्ड डिसेंट शुरू होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  20 august 2023 Updates On Amar Ujala
प्रेस वार्ता करते केन्द्रीय मंत्री तोमर। - फोटो : Amar Ujala Digital

आज अमित शाह लांच करेंगे सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड
ग्वालियर के लिए 20 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की वृहद कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बैठक में प्रदेशभर के करीब 1500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यसमिति का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी करेंगे। बैठक का समापन शाम 4 बजे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। ये बात केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  20 august 2023 Updates On Amar Ujala
डेमो इमेज

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में 145 करोड़ का घोटाला
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में करीब 145 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। देश के 34 राज्यों के 100 जिलों में की गई जांच में कई राज्यों में फर्जी लाभार्थी, कागजी संस्थान और छद्म नामों से बैंक खाते सामने आए हैं। 1,572 संस्थानों में से 830 यानी 53 फीसदी सिर्फ कागजों पर चलते पाए गए। महज पांच साल में इन संस्थानों ने 144.83 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने इस खुलासे के बाद घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  20 august 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लेह में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक
लद्दाख के लेह जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। वहां सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम लोगों ने दुख जताया। पीएम ने कहा कि जवानों की अनुकरणीय सेवा को देश हमेशा याद करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed