फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister shah and Defense Minister rajnath expressed grief on in accident of army soldiers in Leh updats

Leh Accident: 'उनकी बहुमूल्य सेवा को देश हमेशा याद करेगा', लेह में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Sat, 19 Aug 2023 11:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Aug 2023 11:18 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लद्दाख में हुए सड़क दुर्घटना की खबर से बहुत दुखी हूं। इस हादसे में हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

विज्ञापन
Home Minister shah and Defense Minister rajnath expressed grief on in accident of army soldiers in Leh updats
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख के लेह जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। वहां सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम लोगों ने दुख जताया। पीएम ने कहा कि जवानों की अनुकरणीय सेवा को देश हमेशा याद करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जवानों की मौत पर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, लेह के पास हुई दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के जवानों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी बहुमूल्य सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही हादसे में घायल हुए जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने जताया दुख
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लद्दाख में हुए सड़क दुर्घटना की खबर से बहुत दुखी हूं। इस हादसे में हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मेरी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राहुल गांधी ने भी लद्दाख हादसे पर जताया शोक 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में हुए हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों के बलिदान का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों के मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

ममता ने सेना के जवानों की मौत पर जताया शोक  
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लद्दाख में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों की मौत पर शोक जताया। टीएमसी प्रमुख ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लद्दाख के पास सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों की मौत की खबर सुनकर दुख पहुंचा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

बहादुर जवानों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, लेह में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ जवानों के शहीद होने का समाचार बेहद दुखदाई है। हमारे बहादुर जवानों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे। वीर जवानों के शोक संतप्त परिवार एवं परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं। 

देर शाम हुआ हादसा
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। 


भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed